महावीर जयंती के अवसर पर आदिनाथ नवयुवक मंडल ने किया सेवा कार्य

0
4

महावीर जयंती के अवसर पर आदिनाथ नवयुवक मंडल ने किया सेवा कार्य

ब्यावर, 29 मार्च। संवाददाता जैन गजट । भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नवयुवक मंडल द्वारा रविवार को ब्रह्मानंद जी की बगीची स्थित वृद्धा आश्रम में एक सेवा कार्य आयोजित किया गया।

कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें वृद्धजनों को भोजन प्रसादी एवं फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने सेवा को मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दिगंबर जैन पंचायत मारवाड़ी धड़ा के सचिव आनंद जी गंगवाल, मंडल के अध्यक्ष जम्बू कासलीवाल, सचिव सुधीर पाटनी सहित सनत कासलीवाल, अभिषेक पाटनी, श्रेणिक छाबड़ा, पीयूष कासलीवाल, धर्मीचंद पाटनी, भावित गंगवाल, नितिन छाबड़ा, संजयजी बड़जात्या, कपिल गदिया, प्रतीक पाटनी एवं अन्य सदस्यगण तथा महिला वर्ग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here