महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर प्रभात फेरी व भंडारे का आयोजन

0
8

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर प्रभात फेरी व भंडारे का आयोजन

जैन समाज वसुंधरा एंक्लेव , दिल्ली ने महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया।

प्रातःकालीन बेला में श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए एवं भजन-कीर्तन करते हुए वसुंधरा एंक्लेव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। सीनियर सिटीज़न वेलफेयर फोरम, वसुंधरा एंक्जलेव के महासचिव श्री आई डी शर्मा जी एवं उनकी संस्था के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।प्रभात फेरी के समापन पर समाज के सदस्य परिवार श्री आलोक जैन एवं श्रीमती नीतू जैन ने लघु जलपान की व्यवस्था की। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा अहिंसा, सत्य एवं शांति का संदेश भी दिया गया।

प्रभात फेरी के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया।

भंडारे में एरिया निगम पार्षद माननीया मुनीश डेढा जी व अन्य संगठनों जैसे कि ज्वाइंट फोरम , वसुंधरा एंक्लेव एवं श्री ऋषभदेव दिगम्बर जैन मंदिर मयूर विहार फेज 1 ,दिल्ली के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएँ प्रदान की तथा अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here