महावीर इंटरनेशनल की आज की रात्रि चौपाल दिनांक 16 फ़रवरी सोमवार के मुख्य वक्ता कलिंजरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी हंसमुख जैन गांधी होगे। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने बताया की चौपाल अपने जीवन के सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों और व्यावसायिक संघर्षों पर विशेष जानकारियां साझा करेंगे। कोठिया ने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत हंसमुख जैन गांधी वागड़ की ऐसी बहुमुखी प्रतिभा है जिन्होंने राजस्थान ओर मध्यप्रदेश में अपने कार्यों से समाज और परिवार को गौरवान्वित किया है। दर्शक एवं प्रशंसक माइक्रोसॉफ्ट TEAM ऐप डाउनलोड कर रात्रि चौपाल में 8.30 पी एम से 9.30 पी एम अजीत कोठिया से हंसमुख जैन गांधी की बातचीत घर बैठे सुन सकते हैं।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














