महावीर इंटरनेशनल के तीन दिवसीय पर्यावरण आयोजन प्रारंभ ===
मनाया विश्व गौरैया दिवस…..===.=====
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के तीन दिवसीय पर्यावरण आयोजन विश्व गौरैया दिवस के कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुए। स्थानीय पंवार परिसर गढ़ी में संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य एवं हिम्मत सिंह पंवार की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में बहनों ने हिस्सा लिया तथा गौरैया के संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर पंछियों के पेयजल प्रबंधन के लिए क्षेत्र में 1000मिट्टी के सकोरे वितरित करने का लक्ष्य तय किया गया। केंद्र सचिव रामभरत चेजारा के निर्देशन में सकोरा वितरण 7अप्रैल को स्थानीय नवयुवक मंडल खेल मैदान में किया जाएगा।
इस अवसर पर अपने घरों के आस पास फुदकने वाली, हमारे ड्राइंग रूम तक पहुंच रखने वाली गौरैया का कम से कम होना अत्यंत चिंतनीय है। हिम्मत सिंह पंवार ने कहा की खेतों में पेड़ो से सकोरे बांध कर पक्षियों के पेयजल प्रबंधन में हम सब को हाथ बंटाना चाहिए।
तीन दिवसीय पर्यावरण आयोजनो की जानकारियां देते हुए अजीत कोठिया ने बताया कि 21मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस तथा 22मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाएगा।
कार्यक्रम संचालन रामभरत चेजारा ने किया आभार हिम्मत सिंह पंवार ने व्यक्त किया। आयोजन मे 11बहनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














