महावीर इंटरनेशनल के संभागीय अधिवेशन तलवाड़ा की तैयारी बैठक आयोजित
…………………………………
महावीर इंटरनेशनल के जोन पदाधिकारियों के बैठक वीर पृथ्वीराज जैन, जोन चेयरमैन के सानिध्य में तलवाड़ा आयोजित की गई,जिसमें दिनांक 15 मार्च 2026 को तलवाड़ा में आयोजित होने वाली जोनल कॉन्फ्रेंस की तैयारी हेतु बैठक में विभिन्न प्रकार की चर्चा की जाकर सभी से आग्रह किया कि महावीर इंटरनेशनल केंद्र तलवाड़ा में डूंगरपुर बांसवाड़ा के अधिक से अधिक सदस्य उपस्थिति होवे एवं महावीर इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रही गतिविधियों एवं गरीब के उत्थान करने योजना की जानकारी दी जावे एवं मजबूत बनाया जावे।बैठक में वीर अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल,वीर विनोद दोसी जोन सचिव,केंद्र तलवाड़ा चेयरमैन वीर अनिल जैन , सचिव वीर प्रकाश जैन तथा वीरा कुसुम कोठिया उपस्थित रहे। बैठक में अधिवेशन विशेषांक वीर प्रवाह प्रकाशन पर चर्चा हुई। जोनल अवार्ड्स ओर केन्द्र के चेयरमैन, सचिव, डायरेक्टर्स डिप्टी डायरेक्टर्स द्वारा रिपोर्टिंग पर भी सिलसिलेवार विचार किया गया। उक्त जानकारी वीर प्रकाश सी जैन,केंद्र सचिव ने दी। आयोजन के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन होंगे। अधिवेशन में तीन सौ से अधिक वीर साथी वीरा बहने शिरकत करेंगे।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











