महावीर इंटरनेशनल के नाकोडा मंथन शिविर के लिए वागड़ जोन का 17 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रवाना

0
3

महावीर इंटरनेशनल के नाकोडा मंथन शिविर के लिए वागड़ जोन का 17 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रवाना………………..
महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा का 17सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पृथ्वीराज जैन जोन चेयरमैन, अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल तथा सुरेश चंद्र गांधी जी सी मेंबर के निर्देशन में रवाना हुआ। प्रातः दल नौगामा, डडूका, कलिंजरा, बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर से रवाना हुआ। दल में महेश पंवार, निधि गांधी, हर्षवर्धन जैन, नीरव जैन, पूजा जैन, दिनेश जैन नागदा, नरेश मेहता, लाला राम जी, मुकेश धनावत, पुष्पा जैन, प्रमिला जैन, दीपिका जैन, जगजी कटारा सहित कई वीर वीरा हिस्सा ले रहे हैं।
एम आई जी सी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि अधिवेशन में गवर्निंग काउंसिल सदस्य, एम आई एफ, इंटरनेशनल डायरेक्टरस सहित 400से अधिक वीर वीरा हिस्सा ले रहे हैं।
अधिवेशन में वागड़ जोन के नवम संभागीय अधिवेशन की स्मारिका वितरित की जाएगी तथा पंछियों के पेयजल प्रबंधन के लिए मिट्टी के सकोरे भी वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here