महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर में रैयाना के 14यात्रियों को 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम यात्रा हेतु भावभीनी विदाई दी

0
3

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर में रैयाना के 14यात्रियों को 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम यात्रा हेतु भावभीनी विदाई दी…….
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
….====………….
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा रैयाना गांव के पाटीदार समाज के 14यात्रियों को 12ज्योतिर्लिंग एवं 4धाम की दो माह से भी अधिक अवधि की यात्रा के लिए भाव भीनी विदाई दी।
महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने सभी यात्रियों के सुखद यात्रा एवं उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं दे कर उन्हें एम आई की जीवन रक्षक टैबलेट कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया दी जो हमेशा उन्हें हृदयाघात से दूर रखेगी। कोठिया ने संस्था की ओर से माल्यार्पण द्वारा भरत लाल पाटीदार, लता पाटीदार, डूंगरजी पाटीदार, मंजू पाटीदार, मोहन पाटीदार, केसर पाटीदार, मुकेश पाटीदार, नीमा पाटीदार, रमेश पाटीदार, उर्मिला पाटीदार, जीवनलाल पाटीदार, रमिला पाटीदार अमृत पाटीदार तथा रमिला पाटीदार को सम्मानित कर शुभकामनाए अर्पित की।
आयोजन संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार भरत लाल पाटीदार एवं डूंगरजी पाटीदार ने किया।
सभी ने महावीर इंटरनेशनल के इस सौहार्द्र आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here