महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रा उ प्रा वि डोली फलातेड (सागवाड़ा)स्टाफ को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित.

0
1

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रा उ प्रा वि डोली फलातेड (सागवाड़ा)स्टाफ को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित……………………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोली (फलातेड ) सागवाड़ा के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका आशा परमार ने की तथा विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार जोशी एवं श्रीमती सीमा रानी पटेल थी। प्रारंभ मेंआशा परमार ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया साझा करते हुए कहा कि कीट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत दे कर उसके जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस कीट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम को आशा परमार , दिलीप कुमार जोशी तथा सीमा रानी पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर कचरू लाल पाटीदार, मोहनलाल पारगी, सोनल राव, मनीषा भट्ट, नीलम पाटीदार, सोनिका जोशी तथा चंदन बाला जैन सहित कई गुरुजन एवं स्टाफ सदस्यों का सान्निध्य मिला।संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार दिलीप कुमार जोशी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here