महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजवाना में गुरुजनों को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की……………..

0
2

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजवाना में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित किये गए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोवर्धन सिंह राव ने की । मुख्य अतिथि गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट कीट पर विस्तृत जानकारिया साझा की। ये कीट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदय घात जैसी स्थिति लगे ऐसे में कीट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1. एस्प्रिन 150मिग्रा 2. सोर्बिट्रेट 10मिग्रा व 3. अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। विद्यालय के गुरुजनों में शुलभा कोठारी , सुमित्रा जैन, मनीषा भट्ट, एल एन दवे, सीता शर्मा, आदि ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभुलाल भगोरा ने महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों का दुपट्टा औढ़ा कर ओर माल्यार्पण द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, मनीषा भट्ट ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में 31जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। सभी गुरुजनों ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here