महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रा उ मा वि नवागांव (गढ़ी)में 100सेनेटरी नेपकिन वितरित……………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा के अवसर पर आज रा उ मा वि नवागांव(गढ़ी) में कक्षा,9, 10 एवं 11की 50 बेटियों को मासिक धर्म में हाइजिन के संदेश तथा झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो एवं खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत 100सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता प्रधानाचार्य सलीम खां पठान ने की तथा मुख्य वक्ता ए एन एम सोनम बामणिया थी।
प्रारंभ में संस्था प्रधान सलीम खां पठान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना की। ए एन एम सोनम बामणिया ने बेटियों को मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता के महत्व पर जानकारियां साझा की। कार्यक्रम में अजीत कोठिया ने महिला सशक्तिकरण डायरेक्टरेट के तथा प्रतिमाह महावीर इंटरनेशनल द्वारा निःशुल्क बेबी कीट वितरण तथा सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम, जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण एवं ई चौपाल संबंधी सूचनाओं को साझा किया। संचालन वर्षा भट्ट ने किया, आभार शैलेंद्र दवे ने व्यक्त किया।












