महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा ए श्रेणी पशु चिकित्सालय स्टाफ गढ़ी को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित……………………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय ए श्रेणी पशु चिकित्सालय गढ़ी के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता एम आई बांसवाड़ा के महेश पंवार ने की तथा विशिष्ट कृष्ण लाल डामोर, मोहनलाल डामोर तथा पीयूष गर्ग थे। प्रारंभ में कृष्णलाल डामोर ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके चिकित्सालय का जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया साझा करते हुए कहा कि कीट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत दे कर उसके जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस कीट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम को महेश पंवार, मोहनलाल डामोर, कृष्णलाल डामोर तथा पीयूष गर्ग ने संबोधित किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार महेश पंवार ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














