महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा वाकावाडा में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित……………………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाकावाडा में गुरुजनों को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति व्यास ने की तथा विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह राठौड़ थे। प्रारंभ में जागृति व्यास ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया साझा करते हुए कहा कि कीट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत दे कर उसे जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस कीट किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम को जागृति व्यास, नरपत सिंह राठौड़, अर्चना पाटीदार, सरला बुझ, प्रवीण पाटीदार, सुमन खाट, भूपेंद्र सिंह राठौड़ , राजेंद्र पाटीदार, रीता कुमारी मकवाना तथा संगीता डामोर ने संबोधित किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार जाग्रति व्यास ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











