महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रा उ मा वि नवागांव (गढ़ी)स्टाफ को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित

0
3

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रा उ मा वि नवागांव (गढ़ी)स्टाफ को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित……………………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवागांव (गढ़ी) के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता प्रधानाचार्य सलीम खां पठान ने की तथा विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र दवे एवं श्रीमती वर्षा भट्ट थी। प्रारंभ में सलीम खां पठान ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया साझा करते हुए कहा कि कीट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत दे कर उसके जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस कीट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम को सलीम खां पठान, शैलेंद्र दवे तथा वर्षा भट्ट ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामचंद्र सुथार, शबनम मंसूरी, वर्षिता पंचाल, नूरजहां पठान, डिम्पल भावसार, महेश चंद्र डामोर, फिरोज खान पठान तथा लक्षित पाटीदार सहित कई गुरुजन एवं स्टाफ सदस्यों का सान्निध्य मिला।संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार शैलेंद्र दवे ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here