महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत एस बी आई पेंशनर्स को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित किये गए। समारोह की अध्यक्षता एस . के.परिहार ने की। मुख्य अतिथि गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे। विशिष्ट अतिथि योगेश शर्मा, नरेंद्र पंड्या एवं मुकुंद भट्ट थे । प्रारंभ में अतिथियों ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा बरसो से किए जा रहे पीड़ित मानवता सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट कीट पर विस्तृत जानकारिया साझा की। ये कीट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदय घात जैसी स्थिति लगे ऐसे में कीट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1. एस्प्रिन 150मिग्रा 2. सोर्बिट्रेट 10मिग्रा व 3. अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। आयोजन मे नरेंद्र व्यास, सुशील त्रिवेदी, बापूलाल गुप्ता, भारती त्रिवेदी, हरीश गुप्ता, सुभाष चंद्र द्विवेदी, तेजपाल जैन आदि ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। इससे पूर्व मुकुंद भट्ट ने महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों का दुपट्टा औढ़ा कर ओर माल्यार्पण द्वाराएस बी आई पेंशनर्स यूनिट बांसवाड़ा डूंगरपुर ओर से स्वागत किया।कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, मुकुंद भट्ट ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 30 जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। सभी एस बी आई पेंशनर्स ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














