महावीर इंटरनेशनल डडूका की मार्च 2026की मासिक बैठक

0
2

महावीर इंटरनेशनल डडूका की मार्च 2026की मासिक बैठक, होली मिलन कार्यक्रम एवं सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय ॐ बन्ना परिसर में वीर सुंदर लाल पटेल जिला कॉर्डिनेटर बांसवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, वीर रणजीत सिंह सोलंकी की अध्यक्षता तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल वीर अजीत कोठिया के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर 15मार्च 2026 को तलवाड़ा में आयोज्य नवम संभागीय अधिवेशन में डडूका केंद्र का 11सदस्यीय दल भेजना तय किया गया। कॉन्फ्रेंस में जोनल रिपोर्ट केंद्र अध्यक्ष वीर रणजीत सिंह सोलंकी पढ़ेंगे।
इस अवसर पर एपेक्स से प्राप्त 25सेनेटरी नेपकिन का वितरण ग्रामीण महिलाओं और बेटियों को किया गया।
अरथूना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वितरित 50बेबी किट्स आयोजन की सदस्यों को जानकारी दी गई।
जीवन रक्षक टैबलेट कीट संबंधी एपेक्स की नई नीति पर भी सूचनाएं शेयर की गई। सभी का आभार वीर सुंदरलाल पटेल ने व्यक्त किया। इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल वीर अजीत कोठिया ने सभी सदस्यों से रोजाना रात्रि को आयोजित ई चौपाल में हिस्सा लेने आग्रह किया। साप्ताहिक पत्रिका महावीर प्रवाह एक्सप्रेस को भी सभी से ऑनलाइन पढ़ने और पुरस्कार जीतने अनुरोध किया गया। संचालन वीर रणजीत सिंह सोलंकी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here