महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा प्रतिभाशाली बेटे नयन कलाल का सम्मान………
महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा 2026में कक्षा दसवीं में 98.83प्रतिशत अंक लाकर रेयाना एवं अमिटी स्कूल डडूका का गौरव बढ़ाने वाले बेटे नयन कलाल पुत्र सुरेश कलाल रेयाना को उपरना ओढ़ा कर बहुमानित किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया तथा बांसवाड़ा जिला कॉर्डिनेटर सुंदरलाल पटेल के अलावा मुकेश मोड पटेल, हेमंत कलाल पोपट भाई कलाल, पार्वती देवी, कु.शिवानी तथा परिजन उपस्थित थे। नयन कलाल अब तक सर्वाधिक प्रतिशत अंक लाने वाला गांव की पहला बेटा बन गया है। नयन की इस स्वर्णिम सफलता पर पूरे गांव में हर्ष है। पूर्ण अध्ययन के बाद नयन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर कलेक्टर की इच्छा जताई है।
महावीर इंटरनेशनल की ओर से प्रशस्ति करते हुए अजीत कोठिया ने नयन कलाल के उज्जवल भविष्य एवं सुखद सफल शैक्षणिक कैरियर की कामना की।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












