महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा प्रतिभाशाली बेटी ध्रुवी मेहता का सम्मान………
महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा 2026में कक्षा दसवीं में 97.50प्रतिशत लाकर डडूका का गौरव बढ़ाने वाली बेटी कु. ध्रुवी मनीष मेहता को उपरना ओढ़ा कर बहुमानित किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया तथा बांसवाड़ा जिला कॉर्डिनेटर सुंदरलाल पटेल के अलावा दिलीप मेहता, मनीष मेहता तथा परिजन उपस्थित थे। कु ध्रुवी अब तक सर्वाधिक प्रतिशत अंक लाने वाली डडूका गांव की पहली बेटी बन गई है। ध्रुवी की इस स्वर्णिम सफलता पर पूरे गांव डडूका में हर्ष है। पूर्ण अध्ययन के बाद ध्रुवी ने नेवी में जाने की इच्छा जताई है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












