महावीर इंटरनेशनल डडूका को मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कार्यों में संभाग के सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड प्राप्त हुआ.

0
4

महावीर इंटरनेशनल डडूका को मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कार्यों में संभाग के सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड प्राप्त हुआ…………
तलवाड़ा में रविवार को संपन्न महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा के नवम संभागीय अधिवेशन में डडूका केंद्र को सर्व श्रेष्ठ केंद्र का सम्मान देहदान एवं मरणोपरांत नेत्रदान के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु प्रदान किया गया। केंद्र चेयरमेन रणजीत सिंह सोलंकी, संरक्षक मणिलाल सूत्रधार, पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया को यह सम्मान, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो के रूप में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन ने भेंट किया। उल्लेखनीय है डडूका केंद्र द्वारा 5लोगों के मरणोपरांत देहदान और 21लोगो के नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाए गए हैं। इस पावन कार्य में केंद्र के वरिष्ठ सदस्य अजीत कोठिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केंद्र के पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने बांसवाड़ा जिला कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी देते हुए एम ई को कॉर्डिनेटर पिन लगा कर सम्मानित किया। इसी तरह केंद्र चेयरमैन को श्रेष्ठ कार्य हेतु शाल ओढ़ाकर ओर मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़, जोन चेयरमैन वीर पृथ्वीराज जैन, समारोह गौरव राकेश मीणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here