महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित. संभागीय अधिवेशन में डडूका केंद्र से 10 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा……….
महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा एपेक्स से प्राप्त सेनेटरी नेपकिन का वितरण ॐ बन्ना लाइब्रेरी डडूका की छात्राओं को किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल डडूका चेयरमैन रणजीत सिंह सोलंकी तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर अजीत कोठिया ने बताया की आने वाले समय में प्रतिमाह 50 सेनेटरी नेपकिन वितरण नियमित रूप से क्षेत्रीय मांग अनुसार जारी रखा जाएगा। महिला सशक्तिकरण डायरेक्टरेट की वीरा वंदना बक्षी के निर्देशानुसार महावीर इंटरनेशनल के सभी केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है ओर हर माह की 5तारीख को सेनेटरी नेपकिन ओर 25तारीख को मेडिकेटेड बेबी कीट का वितरण किया जाता है।
तलवाड़ा केंद्र की मेजबानी में आज 15मार्च को आयोज्य नवम संभागीय अधिवेशन में डडूका केंद्र से अध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी और जिला कॉर्डिनेटर सुंदरलाल पटेल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन होंगे, अध्यक्षता पृथ्वीराज जैन करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया तथा जोन सचिव विनोद दोसी होंगे।
आयोजन की तैयारियां तलवाड़ा केंद्र अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव प्रकाश जैन के नेतृत्व में टीम तलवाड़ा द्वारा पूरी करली गई है। इस अवसर पर जोनल न्यूज बुलेटिन वीर प्रवाह का लोकार्पण भी किया जाएगा। आयोजन मे पूरे संभाग के 22केंद्रों से 300से अधिक वीर विराए हिस्सा लेंगे।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














