महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय के मीट व ट्रेनिंग सम्मेलन इंटरनेशनल

0
3

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय के मीट व ट्रेनिंग सम्मेलन इंटरनेशनल डायरेक्टर वीर अनिल कुमार बांठिया ने बताया की नेतृत्व प्रशिक्षण, सम्मान,गवर्निंग काउंसिल मीटिंग नाकोडा के समीप राज रिजॉर्ट्स में अभूतपूर्व उत्साह के साथ उदघाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कहा गया कि “सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार है; महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से हम सभी का उद्देश्य है कि सेवा को जन-जन तक पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए।”। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जस्टिस श्री प्रकाश टाटिया, पूर्व चीफ जस्टिस झारखंड हाई कोर्ट का सम्मान अपेक्स एवं बालोतरा केंद्र द्वारा किया गया। अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहन लाल वैद्य जी द्वारा वक्तव्य देते हुए सभी वीर-वीरा का आह्वान किया गया कि “सेवा ही वह साधना है, जो समाज को जोड़ती है और मानवता को सशक्त बनाती है; आइए हम सब मिलकर सेवा के इस पावन पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।”
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन द्वारा उपस्थित सभी के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि “महावीर इंटरनेशनल का प्रत्येक कार्य सेवा के मूल मंत्र पर आधारित है; जब हम निस्वार्थ भाव के साथ साथ जिम्मेदारी के भाव से सेवा करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में संगठन की शक्ति और उद्देश्य साकार होते हैं।”
मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस प्रकाश टाटिया ने अपने वक्तव्य में प्रेरणा देते हुए कहा कि “समाज में वास्तविक परिवर्तन केवल सेवा और संवेदनशीलता से ही संभव है; प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने स्तर पर सेवा का संकल्प ले, तो एक सशक्त और करुणामय समाज का निर्माण निश्चित है।”। सम्मेलन में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांतिकुमार जैन, वीर पुष्प जैन, वीर रणजीत सिंह कुम्भट, वीर शांतिलाल कवाड ने अपने प्रेरक उद्बोधन में महावीर इंटरनेशनल के समर्पित सेवा कार्यों से स्वर्ण जयंती वर्ष के साथ अपने सकारात्मक कार्यों से समाज एवं राष्ट्र सेवा में विशिष्ट पहचान बनाई है, हमें ओर अधिक उत्साह विज़न के साथ सेवा पथ पर आगे बढ़ना है।
महावीर प्रवाह त्रैमासिक पत्रिका का अनावरण सभी गणमान्य अतिथियों के साथ पत्रिका की प्रधान संपादक शिल्पा बम्ब, सह-संपादक हस्तिमलजी बांठिया एवं संपादक दीपिका जैन द्वारा किया गया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रथम सत्र की समाप्ति की घोषणा की गई। मंथन शिविर में वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा से 17सदस्यीय दल ने इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेश चंद्र गांधी तथा हर्षवर्धन जैन के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here