महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा खैरन का पारडा में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित: ओम प्रकाश पटेल ने की मरणोपरांत नेत्रदान की घोषणा

0
3

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा खैरन का पारडा में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित: ओम प्रकाश पटेल ने की मरणोपरांत नेत्रदान की घोषणा……… ……
रिपोर्ट अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा
………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरन का पारडा (परतापुर ) के स्टॉफ जनो को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप मे जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे, अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पटेल ने की तथा विशिष्ट अतिथि प्रदीप सेठ एवं प्राध्यापिका आसिया बानू थी। प्रारंभ में ओम प्रकाश पटेल ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम हेतु चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक कीट संबंधी विस्तृत जानकारिया साझा करते हुए कहा कि कीट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे, चेस्ट पेन हो, पसीना पसीना हो रहा है, घबराहट हो तो इन तीन टैबलेट्स का सेट रोगी को राहत दे कर उसके जीवन काल बढ़ा कर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस कीट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पटेल ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर मरणोपरांत नेत्रदान की घोषणा की
महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने ओम प्रकाश पटेल का महावीर इंटरनेशनल की ओर से डायरी ओर कलेंडर भेट कर बहुमान किया।
विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में मासिक मुख पत्र महावीर प्रवाह के सेवा भावना विशेषांक की प्रति ओर जोनल न्यूज बुलेटिन भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर राकेश जैन, पृथ्वी सिंह झाला, किशनलाल बलाई, ज्योति बाला, नानूलाल यादव, वीणा भट्ट, शर्मिला उपाध्याय, महेंद्र बुनकर, शंकर लाल रेबारी, दीपक कुमार शुक्ला ,अजयमाला जैन, रोचक शाह, राकेश चंद्र बुनकर, कमला डामोर सहित कई गुरुजन उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार राकेश चंद्र जैन ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here