महापात्र चयन का मंगल अवसर राजेश जैन दद्दू इंदौर

0
2

*महापात्र चयन का मंगल अवसर
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंच कल्याण महामहोत्सव का शुभ अवसर
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर में होगा 15 मार्च , रविवार से 20 मार्च शुक्रवार 2026 तक
श्री मज्जिनेन्द्र 1008 श्री भगवान नेमीनाथ एवं चौबीस जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव । के
महापात्र, पात्र एवं इन्द्र इंद्राणी बनने का परम सौभाग्य आपको मिल सकता है।
श्रद्धा समर्पण भक्ति प्रवाह में डुबकी लगाने व आत्मज्योति को प्रकट करने का महोत्सव पंच कल्याणक। दद्दू ने बताया कि श्रंमण संस्कृति के महामहिम चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य परम पूज्य 108 श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से विशुद्ध कुल गोरव श्रुत संवेगी श्रमण रत्न परम पूज्य 108 श्री आदित्यसागरजी , अप्रमित सागर जी,सहज सागर महाराज ससंघ की पावन प्रेरणा एवं सानिध्य से जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न होगा।प्रतिष्ठाचार्य – श्री पीयूष जी. भैया जी के निर्देशन में जिनबिंब पंच कल्याणक महामहोत्सव के महापात्र, पात्र एवं इन्द्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त करने का शुभ अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। रविवार 22/2/26
प्रातः 9/30 बजे से सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नरीमन सिटी इंदौर सभी समाज जन से सविनय अनुरोध है कि आत्मोसाधन के इस पावन कार्यक्रम में यथाशक्ति त्रियोगपूर्वक महापात्र पात्र एवं इन्द्र इंद्राणी बनकर सातिशय पुण्य अर्जित करे। प्रतिष्ठा के प्रति निष्ठा ही प्रभावना की पराकाष्ठा है।
श्री दिगम्बर जैन मंदिर धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, नरीमन सिटी, इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here