माघ मास के दशलक्षण पर्व प्रारंभ: उत्तम क्षमा धर्म के साथ प्रथम दिन मनाया: तीर्थंकर विमलनाथजी का जन्म तप कल्याणक मनाया

0
4

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा माघ मास के दशलक्षण पर्व का शुभारंभ आज बसंत पंचमी से हुआ। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि दस दिवसीय पर्व का प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। दस दिवसीय ये आयोजन 11फरवरी को संपन्न होगा। इस अवसर पर 13वे तीर्थंकर भगवान विमलनाथ का जन्म तप कल्याणक एवं बसंत पंचमी पर भी विविध आयोजन फेडरेशन के सभी पांचों प्रोविंसेज में संपन्न हुए। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र बंडी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत सहित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सभी हूमड़ भाई बहनों को दशलक्षण पर्व एवं विमल नाथ जन्म तप कल्याणक पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बांसवाड़ा में आचार्य सुनील सागरजी महाराज, बोरी में मुनि श्री आज्ञा सागरजी महाराज तथा बागीदौरा में विज्ञानमति माताजी तथा अयोध्या में गणिनी प्रमुख विज्ञान मति माताजी ने सभी भक्तों को पर्यूषण पर्व पर हार्दिक बधाई एवं अशेष विशेष शुभकामनाएं देते हुए मंगल आशीर्वाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here