ललितपुर जिले के ग्राम कारीटोरन में होगा भव्य गजरथ महोत्सव
पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव हेतु औपचारिक निमंत्रण
कारीटोरन /- (रत्नेश जैन राजेश रागी बकस्वाहा)
श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में आगामी 07 मार्च से 13 मार्च 2026 तक परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव के परमप्रभावक शिष्य मुनिश्री समत्वसागर जी , मुनिश्री शीलसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव में पधारने हेतु महरौनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ , महंत श्री मुकेश नाथ जी महाराज, राष्ट्रीय संयोजक विश्व हिन्दू महासंघ, वर्धा महाराष्ट्र, योगी दिलीप नाथ मड़िया (पृथ्वी पुर) टीकमगढ़ मध्यप्रदेश, ललितपुर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन, श्री मुन्ना लाल जैन अभिलाषा सैदपुर को कारीटोरन दिगम्बर जैन कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट कर औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ज्योतिर्भूषण प्रतिष्ठाचार्य पण्डित महेश कुमार शास्त्री डीमापुर नागालैण्ड, ट्रस्ट महामंत्री डॉ श्रेयांस कुमार जैन ककरवाहा टीकमगढ़, श्री जिनेन्द्र कुमार जैन कारीटोरन, श्री अरविन्द कुमार जैन गौना मड़ावरा, श्री प्रकाशचंद्र जैन रमगढ़ा शामिल रहे।
🙏 वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन रागी रत्नेश जैन बकस्वाहा















