ललितपुर-झांसी के तीर्थों के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए हुआ मंथन

0
38
प्राचीन तीर्थ, मंदिर मूर्तियां हमारी अनमोल धरोहर
प्राचीन क्षेत्रों की धरोहर के संरक्षण और संबर्द्धन के लिए आगे आएं : जम्बूप्रसाद जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष
ललितपुर-झांसी में बिखरी पढ़ी है हमारी अमूल्य विरासत : जवाहर जैन
तीर्थ सुरक्षा कलश एवं तीर्थ संरक्षण गुल्लक रखने का किया आह्वान
● तीर्थक्षेत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी पहुंचे विभिन्न तीर्थक्षेत्रों पर
ललितपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी एवं उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने ललितपुर जनपद के तीर्थक्षेत्रों के संवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से 27 जुलाई 2024  शनिवार को ललितपुर जनपद के मदनपुर, गिरार, कारीटोरन, नवागढ़ तीर्थक्षेत्र पर जाकर वहां के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया । जनपद के  उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मदनपुर एवं गिरारगिरि के साथ कारीटोरन व नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के  दर्शन किए। इस मौके पर  तीर्थक्षेत्रों के विकास हेतु बैठक आहूत की गई। मदनपुर पहुँचने पर प्रतिष्ठाचार्य पंडित विमल जी सौरया टीकमगढ़, पंडित वर्द्धमान जी सौरया, श्रीपाल जैन, डॉ शिखर चंद्र सिलोनिया, डी के सराफ मड़ावरा आदि ने स्वागत किया।
गिरार में भोजन के उपरान्त एक बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियों से संवाद किया गया।
आयोजन में  गिरार क्षेत्र के ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष संतोष घड़ी सागर,  अध्यक्ष चक्रेश जैन, महामंत्री प्रदीप जैन मड़ावरा, अभिषेक जैन दीपू, राजेश जैन रज्जू, अजित जैन स्टील, त्रिलोक जैन मड़ावरा आदि का योगदान रहा।
शांतिनाथ अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में अतिशय  क्षेत्र कारीटोरन के निदेशक डॉ विजय जैन,अध्यक्ष आनंदी लाल लुहर्रा, महामंत्री श्रेयांस जैन ककरवाहा, मंत्री प्रकाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन भेलसी, पंडित ऋषभ जैन बड़ागांव, अरविंद जैन गौना, अवशेष जैन, कीर्ति जैन, शिक्षक राजेश जैन आदि ने तीर्थक्षेत्र कमेटी के सभी पदाधिकारियों का माला, तिलक, पगड़ी, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ में  निर्देशक ब्र जय कुमार जी निशान्त जी, तीर्थक्षेत्र अध्यक्ष सनत जैन, महामंत्री वीरचन्द्र जैन नेकौरा, अनंदी लाल जैन लुहर्रा,इंजी०शिखरचंद्र जैन,अशोक मैनवार, सुरेंद्र सोजना, पंडित मनीष संजू एड० संदीप जैन, डां०भरत जैन गुढा, राजकुमार जैन , राजीव जैन चंद्रपुरा व गुरूकुलम के बच्चे,शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री हसमुख गांधी इंदौर,
पं०सनत कुमार,पं० विनोद कुमार जैन रजवांस,डां०नरेंद्र जैन टीकमगढ़,अहार क्षेत्र के अध्यक्ष महेद्र जैन बडागांव , डॉ राकेश जैन, मनोज बंगेला सागर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। गुरुकुलम के बच्चों ने बैंडबाजों के साथ सभी की अगवानी कर स्वागत किया। बच्चों ने वृक्षारोपण पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन गाजियाबाद ने कहा कि तीर्थक्षेत्रों के दर्शन करके मेरी आखें धन्य हो गई हैं।जनपद में प्रथम बार दर्शनार्थ आये इतने अतिप्राचीन तीर्थक्षेत्रों को देखकर ऐसे लगता है बुंदेलखंड जैन तीर्थकरों की तपोस्थली रही है।उन्होंने कहा तीर्थ हमारी धरोहर है।तीर्थों का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उत्तरांचल कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल जैन ने कहा कि तीर्थ हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान हैं। ललितपुर जनपद में यहाँ पुरातत्व भरा पड़ा है।
सभी पदाधिकारियों का शाल, माल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
नवागढ़ एवं कारीटोरन तीर्थक्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।
ललितपुर-झांसी के तीर्थों के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए हुआ मंथन :
दूसरे दिन 28 जुलाई 2024 रविवार को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी एवं उत्तर प्रदेश – उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने झांसी व ललितपुर जनपद के जैन तीर्थक्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक देवोदय अतिशय क्षेत्र देवगढ़ में आयोजित की , जिसमें तीर्थों के संरक्षण व संवर्धन पर मंथन किया गया।
आयोजन का शुभारंभ चित्र अनावरण तथा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। मंगलाचरण मनोज शास्त्री ने किया।
इस मौके पर आयोजन में  मुख्यातिथि अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रेष्ठी जम्बूप्रसाद जैन गाजियाबाद ने कहा कि भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी शताधिक वर्ष पुरानी प्रमुख संस्था है। जो तीर्थों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। तीर्थक्षेत्र, मंदिर हमारी संस्कृति, आस्था के प्रतीक हैं। बुंदेलखंड में हमारी विरासत बिखरी पड़ी है। इन प्राचीन क्षेत्रों की धरोहर के संरक्षण और संबर्द्धन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सहयोग के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र कमेटी की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी उत्तर प्रदेश – उत्तरांचल  के अध्यक्ष जवाहरलाल जैन ने कहा कि ललितपुर झांसी में अनेक प्राचीन ऐतिहासिक विरासत समेटे अतिशय व सिद्ध क्षेत्र हैं। ये हमारी विरासत की अमूल्य धरोहर और हमारी पहचान हैं। देवगढ़ विश्व प्रसिद्ध अमूल्य विरासत है। उन्होंने गतिमान योजनाओं की जानकारी दी।
प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ के निर्देशक ब्र. जय कुमार निशान्त ने कहा कि जनपद में जगह-जगह प्राचीन तीर्थक्षेत्र हैं, ये हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान हैं। मंदिरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के लिए उन्होंने प्रदर्शन को जिम्मेदार बताया।
सांध्य महालक्ष्मी के संपादक शरद जैन दिल्ली ने कहा कि  प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित, स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। अपनी अमूल्य धरोहर के संरक्षण के लिए हमेशा जागरूक रहना चाहिए। हमारे संतों को तीर्थों पर चातुर्मास करना चाहिए ताकि उनका संरक्षण और विकास हो सके। मंदिरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के लिए उन्होंने कमेटियों को गंभीर और सजग होने के लिए कहा तथा मंदिर, मूर्तियों, जमीन आदि के सभी दस्तावेजों का रिकॉर्ड तैयार रखने के लिए अपील की।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी उत्तर प्रदेश – उत्तरांचल  के उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में ऐतिहासिक और पुरातात्विक बहुमूल्य सम्पदा विखरी पड़ी है। इसका संरक्षण जरूरी है।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी उत्तर प्रदेश – उत्तरांचल  के मंत्री डॉ सुनील संचय ने आयोजन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि  ये तीर्थ, मंदिर, मूर्तियां हमारे अतीत के गौरव हैं। इनसे ही हमारी पहचान है। तीर्थों के संरक्षण के लिए तीर्थ संरक्षण गुल्लक योजना और तीर्थ संरक्षण कलश स्थापना चालू करने करने का आह्वान किया।
तीर्थक्षेत्र कमेटी उत्तर प्रदेश – उत्तरांचल   कमेटी की प्रचारमंत्री श्रीमती मीनू जैन गाजियाबाद ने तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा बनाई जा रही विभिन्न तीर्थों की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद में अभी अतिशय क्षेत्र बानपुर की डॉक्यूमेंट्री बनकर तैयार हो गयी है।
कमल जैन महामंत्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति झांसी ने अनेक सुझाव और विचार रखे।
संचालन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री मनोज जैन मेरठ तथा आभार देवोदय तीर्थक्षेत्र देवगढ़ के महामहिम/ महामंत्री संजीव जैन सीए ने किया।
इस मौके पर देवोदय अतिशय क्षेत्र के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन चाचा जी,  अरविंद जैन सह मंत्री, कमल जैन महामंत्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति झांसी, चौधरी जितेंद्र जैन झांसी, भागचंद जैन मंत्री अतिशय क्षेत्र करगुवा झांसी,  राजेन्द्र जैन थनवारा अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र अतिशय बालाबेहट,  ब्र. जयकुमार निशान्त निदेशक,प्रागैतिहासिक क्षेत्र नवागढ़, महामंत्री वीरचन्द्र जैन नेकौरा, वर्द्धमान सौरया अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र मदनपुर, महामंत्री श्रीमंत सेठ श्रीपाल जैन, सतीश जैन बंटी बजाज अध्यक्ष शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सिरोन जी,
अतिशय क्षेत्र बानपुर के अध्यक्ष महेन्द्र नायक, मंत्री इंद्र कुमार जैन, शांतोदय अतिशय क्षेत्र चांदपुर जहाजपुर के अध्यक्ष अरविंद जैन ऑप्टिकल, अमित प्रिय जैन अध्यक्ष जैन सेवा समिति, ज्ञानचंद्र जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र पावागिरी, जय कुमार जैन मंत्री, उत्तम चंद्र जैन कोषाध्यक्ष,  अतिशय  क्षेत्र कारीटोरन के अध्यक्ष आनंदी लाल लुहर्रा, महामंत्री श्रेयांश जैन, निदेशक डॉ विजय जैन,  मंत्री प्रकाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, सुरेश बाबू जैन सदस्य तीर्थक्षेत्र कमेटी, राजकुमार जैन मंत्री करुणा स्थली तीर्थ करगुवा जी झांसी, दीपक जैन पाली अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र पाली, मंत्री आनंद जैन पटवारी, अजय जैन कोषाध्यक्ष,   पुष्पेंद्र जैन संयोजक  करुणा इंटरनेशनल, अनिल रसिया, चौधरी जितेंद्र जैन झांसी, अरविंद जैन गौना आदि झांसी ललितपुर के तीर्थक्षेत्रों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न तीर्थक्षेत्र कमेटियों के पदाधिकारियों ने तीर्थों के विकास हेतु अपने मांग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल जैन को भेंट किए।
देवोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी देवगढ़ के  अध्यक्ष अनिल अंचल, महामंत्री संजीव जैन सीए, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन , अरविंद जैन आदि  पदाधिकारियों ने तीर्थक्षेत्र कमेटी एवं जनपद झांसी, ललितपुर से आए सभी तीर्थों के पदाधिकारियों का तिलक, माला, प्रतीक चिह्न भेंटकर कर सम्मानित किया।
सर्वे फॉर्म भरकर भिजवाएं : बैठक में उपस्थित विभिन्न तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष, मंत्रियों से अपील की गई कि तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा एक सर्वे प्रपत्र तैयार किया गया है। सभी क्षेत्र के पदाधिकारी जल्द ही यह विस्तृत सर्वे फॉर्म भरकर तीर्थक्षेत्र कमेटी को भिजवाएं ताकि सरकार से उचित राशि की उपलब्धता विकास कार्यों हेतु करवाई जा सके।
देवोदय तीर्थ देवगढ़ के किए दर्शन : आयोजन के बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने तीर्थक्षेत्र के दर्शन  व अवलोकन किया। इस दौरान महामंत्री संजीव जैन सीए ने सभी को यहाँ की प्राचीनता और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। सभी ने देवगढ़ की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन कर इसे अनमोल धरोहर बताया।
अभिनंदनोदय तीर्थ ललितपुर के किए दर्शन : तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने अभिनंदनोदय तीर्थ (क्षेत्रपाल ) स्टेशन रोड ललितपुर के दर्शन किए तथा परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से हुए इस तीर्थ के कायाकल्प को नजदीकी से देखा। आवास व्यवस्था भी दोनों दिन इसी परिसर में स्थित  नव निर्मित धर्मशाला में की गई थी।
दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने की मुलाकात :
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी एवं उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों से दिगम्बर जैन पंचायत समिति ललितपुर के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी को विनयांजलि समर्पित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here