आज यहां अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लक्ष्मी नगर में एक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निगम पार्षद अल्का राघव ने कहा कि तरुण मित्र परिषद इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला व संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि नन्दिनी जैन के निर्देशन में इस भव्य नृत्य प्रतियोगिता में लगभग 20 बाल कलाकारों ने अपनी अद्वितीय कला का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी कला प्रेमियों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में नीता जैन, श्वेता जैन व बबीता जैन ने डिम्पल, आद्रिका व अनिका जैन को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता घोषित किया जिन्हें रविंद्र कुमार जैन के सहयोग से मुख्य अतिथि अल्का राघव द्वारा विजेताओं को विशेष उपहार व अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंच संचालन संजय जैन ने किया। इस कार्यक्रम में परिषद के सहसचिव आलोक जैन, संगठन सचिव राकेश जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन, मंदिर अध्यक्ष संजय जैन, शुभम जैन आदि उपस्थित थे।
अशोक जैन
अध्यक्ष
9266638138-9810138138









