कुन्थुनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रीमती शुशीला पाटनी आदी के सानिध्य में धुलियान में मनाया गया…
धुलियान मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल ता:08.05.2024 को कुन्थुनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक के दिन मुर्शिदाबाद जिला के मंदिर दर्शन करने आए ग्रुप में श्रीमती शुशीला पाटनी किशनगढ़, श्रीमती शीला जैन जयपुर, श्रीमती मंजू जैन जयपुर, श्रीमती प्रेमलता जैन जयपुर, श्रीमती स्वेता जैन अहमदाबाद, श्रीमती सुधा जैन गौहाटी, श्रीमती मंजु जैन डिब्रूगढ़, श्रीमती हीरा जैन गौहाटी, श्रीमती मंजु जैन गौहाटी व सुश्री देशना जैन जयपुर के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ निर्वाण लड्डु चढ़ाया गया | आगत अतिथियो को धुलियान समाज द्वारा सम्मानित किया गया, धुलियान मंदिर दर्शन के बाद दोपहर को वे अरगांबाद जंगीपुर गनकर सन्मतिनगर मंदिर दर्शन करने गए, उसके बाद दिन बरहमपुर जियागंज लालगोला पाकुड़ आदी मंदिर के दर्शन किए तथा अक्षय तृतीया के दिन आगत के सानिध्य में धुलियान में भक्तामर विधान हुआ | मुर्शिदाबाद जिला की एकता व आत्मीयता देख आगत गदगद हो गये….संजय बड़जात्या















