काठमांडू के दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव पर हुआ भक्तामर महाअर्चना एवं महाआरती का हुआ आयोजन

0
2

काठमांडू के दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव पर हुआ भक्तामर महाअर्चना एवं महाआरती का हुआ आयोजन
********
फागी संवाददाता
13 मार्च
नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी, काठमांडू में आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक विभिन्न धार्मिक आयोजनो के साथ बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया,कार्यक्रम मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ अत्यन्त भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया।
मूलनायक भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा को मंदिर प्रांगण में जोरदार जयकारों के साथ तीन बार परिक्रमा लगाई गई,विशेष बात यह है कि पूरे नेपाल देश में यह एक मात्र जैन मन्दिर है जहां मूलनायक प्रतिमा भी भगवान आदिनाथ की है, कार्यक्रम में इस पावन अवसर पर संध्या काल में रिद्धि -सिद्धि मंत्रो के साथ 48 दीपकों से भक्तामर की महाअर्चना की गई,तत्पश्चात संगीतमय महाआरती, नमोकार महामंत्र के पाठ, भक्तिमय भजन एवं आदिनाथ चालीसा के पाठ ने वातावरण को धर्ममय बना दिया,पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष रोशनी और सजावट से आलोकित किया गया एवं भगवान आदिनाथ के जयकारों से सारा क्षेत्र गुजायमान रहा,सभी कार्यक्रम संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव पूर्वक उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए,इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन,सदस्य प्रदीप जैन,अंकित सरावगी, संजय काला, राकेश काला सहित रंगिया आसाम एवं आगरा से आए तीर्थयात्री एवं स्थानीय जैन समाज के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय संख्या में सहभागिता रही, कार्यक्रम के अंत में मंदिर समितिके अध्यक्ष सेठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रावको एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here