मेवाड़ शिरोमणि, एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर महाराणा अरविंद सिंह जी मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कानोड मित्र मंडल की कार्यकारिणी एवं सदस्यगण उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंचे एवं महाराज कुंवर श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर स्मरणांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत श्रद्धा भाव श्री धर्म चन्द्र नागोरी ने रखते हुए हुजूर मेवाड़ के उल्लेखनीय कार्यो, समाज सेवा, राजस्थान, के साथ विश्व पटल पर उदयपुर, मेवाड़ को प्रतिस्थापित करने के योगदान को याद करते हुए समस्त कानोड मित्र मंडल की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मित्र मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार भानावत, उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह राव, महामंत्री संजय अलावत, कोषाध्यक्ष निर्मल धींग, सरंक्षक तेज सिंह पोखरना, कार्यकारिणी सदस्य धर्म चन्द्र नागोरी, हिम्मत सिंह पोखरना, दिलीप दक, चेतन नागोरी,भुपेन्द्र मल्लारा, विनोद जारोली, गिरीराज स्वर्णकार, राहुल दक, राजेन्द्र जोशी, ललित व्यास, राजेन्द्र सिंह हाडा, ईकबाल बोहरा, कविता भानावत, ऊषा नन्दावत, स्विटी भानावत आदि श्रद्धांजली हेतु उपस्थित रहे।