कांकुड़गाछी में नि:शुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
महावीर जैन कोलकाता
कोलकाता के कांकुड़गाछी स्थित रोज बैंक्विट हॉल में महावीर- विद्या जैन परिवार के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एएसजी आई हॉस्पिटल, आचार्य श्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर तथा आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लिया। कार्यक्रम में विधायक सुप्ती पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनका स्वागत महावीर जैन, अजीत पांडिया, सुरेश पाटनी, धनपाल जैन, सत्येंद्र जैन, दिनेश गंगवाल, मक्खन जैन, सुनील पहाड़िया, धर्मेंद्र जैन, बसंत कासलीवाल, जय कुमार काला, भागचंद काला, दिलीप बोहरा, ललित जैन और अजीत शेट्टी सहित कई गणमान्य लोगों ने किया।
आई और हेल्थ चेक-अप कैंप के दौरान शुगर, यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, बीयूएन, सीआर रेसियो, ईसीजी, डेंटल, आयुर्वेदिक, ऑर्थोपेडिक और गाइनेकोलॉजी संबंधी कंसल्टेशन के लिए डाक्टर उपलब्ध थे। माननीय अतिथियों में कांकुड़गाछी की विधायक सुप्ति पांडे शामिल थीं।
इसके प्रायोजक महावीर विद्या, प्रेम सिखा, ज्ञान सीमा, स्नेह नवीन, यशवर्धन, सिद्धांत, खुशी, प्रणय जैन थे। कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर था स्पष्टता न्यूज। विधायक सुप्ती पांडे ने महावीर विद्या जैन परिवार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों में आयोजित होने वाला यह पांचवां स्वास्थ्य शिविर है, जो समाज सेवा की दृष्टि से बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। स्पष्टता न्यूज से बात करते हुए सुप्ति पांडे ने इस सेवा कार्य में लगी संस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन लोगों के सेवा कार्य में कोई दिखावा नहीं होता और न कोई प्रचार होता है। भागचंद जैन ने कहा कि महावीर जी की ओर से आयोजित यह पांचवां कैंप है। उन्होंने यही कामना कि महावीर जी इसी तरह सेवा कार्य करते रहें। जीतो के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने कहा कि इस तरह के कैंप से लोगों को शरीर के रोगों का पता चलता है। ऐसा कैंप उन लोगों के लिए सुलभ होता है जो अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते हैं। दिनेश जैन गंगवाल ने कहा कि महावीर जी की ओर से आयोजित यह पांचवां कैंप है और इसकी जितनी सराहना की जाये, कम है। आचार्य तुलसी डायग्नोसिस द सेंटर एंड डेंटल केयर के अध्यक्ष राजीव बोथरा ने कहा कि कैंप में भीड़ को देखकर लग रहा है कि काफी लोगों ने इसका लाभ उठाया है। पवन जैन सरावगी ने कहा कि महावीर जी का यह पांचवां कैंप लगा है, जो समाज को काफी अच्छा संदेश देता है। हम चाहेंगे कि महावीर जी यह सेवा कार्य आगे भी करते रहें।
जय कुमार काला ने कहा कि महावीर जी हमारे जैन समाज के उदीयमान सूर्य जैसे हैं। उन्होंने कहा कि इस कैंप में कई तरह के रोगों की पहचान व उनका निदान होता है। उन्होंने कामना की कि महावीर जी इसी तरह सेवा कार्य करते रहें। अजीत सेठी ने इस तरह का सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय है जो समाज को अच्छा संदेश देता है
महावीर जैन ने कहा कि मेरे परिवार की ओर से छह महीने में आयोजित होने वाला यह पांचवां कैंप है। उन्होंने एएसजी आई हॉस्पिटल के डाक्टरों व स्टाफ की प्रशंसा की और कहा कि लोगों के सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग मिलता रहे तो हम अपनी सेवा निरंतर जारी रखेंगे।
इस अवसर पर आचार्य श्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के राजीव कुमार बोथरा के अलावा सिद्धार्थ दुधोरिया, धनपत बरडि़या, लोकेश दुगड़, मनोज शामसूखा और रवि दुगड़ भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के हित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर हर महीने आयोजित किए जाने चाहिए।
महावीर जैन ने रोज बैंक्विट हॉल के मालिक दीपक रोशन सेठी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ही कैंप के लिए हॉल दिया। सुरेश पाटनी एवं अन्य कई लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














