कनन जैन‌ ने हेलरेश में 160 किमी. दौड़कर रचा इतिहास

0
2

कनन जैन‌ ने हेलरेश में 160 किमी. दौड़कर रचा इतिहास
निरंतर 23 घंटे दौड़कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया ।

मुरैना/दिल्ली (मनोज जैन नायक) जैन समाज के होनहार एवं उत्साही कनक जैन ने हेलरेश में लगातार 23 घंटे में 160 किमी दौड़कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है ।
गुजरात के ढोलावीरा में आयोजित वर्ल्ड रेस में दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के श्रावक श्रेष्ठी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजीव जैन – श्रीमती शालिनी जैन जनकपुरी दिल्ली के सुपुत्र कनक जैन ने 23 घण्टे लगातर दौड़ कर चौथे रनरअप धावक बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जैन समाज के पहले धावक हैं जिन्होंने 160 किलोमीटर सहज ही 23 घंटे में लगातार दौड़कर पुरी की है।
यह एक ऐसी रेस होती है जिसमें लगातार आपको दौड़ना होता है और आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी होती है। इसमें जिसमें कनन जैन ने चौथा स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। कनन जैन के पिता श्री राजीव जैन वर्तमान में सन्मति फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। श्री राजीव जी हमेशा समाज सेवा में अग्रसर रहते हैं। कनन जैन की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों, इष्टमित्रों सहित उनकी धर्मपत्नि श्रीमती पलक जैन, पिताश्री राजीव जैन, माता श्रीमती शालिनी जैन, दादी श्रीमती सुशीला जैन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की । इस अवसर महेंद्र जैन मधुबन, अनिल जैन नोएडा, अजीत जैन ग्रीन पार्क, सीए कपिल जैन विकासपुरी, संजीव जैन यूएसए, अश्विनी जैन नोएडा, श्रीमती श्वेता जैन नोएडा, नवीन जैन नोएडा, संजीव जैन कड़कड़डूमा, श्रीमती लिली जैन मधुबन, राहुल जैन, डॉ मोनिका जैन, गोकुलचंद जैन शकरपुर, राजू जैन गणेश नगर, नवीन जैन, चौधरी मोहित जैन चीकू, अजय जैन बॉबी, श्रीमती नीरु जेन नोएडा, सीए अजय जैन, गिरीश जैन गुड़गांव, हरिश्चंद्र जैन शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली, श्री दिनेश जैन t2, अजय जैन अजिया, प्रदीप जैन शकरपुर, अंकित जैन अहिंसा प्रभावना ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here