कामवन भास्कर की उपाधि से संजय जैन बड़जात्या हुए समान्नित

0
8

(कामां डीग) ब्रजवाणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कामवन द्वारा राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित वार्षिक व सम्मान समारोह में आचार्य श्री सुनील सागर महाराज के सानिध्य में 28 फरवरी से 4 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कामवन कामां की धरा पर आयोजित कराने में अभूतपूर्व भूमिका निर्वहन हेतु एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या पुत्र शिखर चन्द जैन बड़जात्या को “कामवन भास्कर” की उपाधि से अलंकृत किया गया।
संस्था के महामंत्री कमल सिंह व अध्यक्ष दुलीचन्द लोधा ने बताया कि प्रथम गणिनी आर्यिका रत्न विजयमती माताजी की जन्मस्थली कामां में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में भव्य,ऐतिहासिक व समस्त जैनेत्तर समाज को जोड़कर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन में श्री संजय बड़जात्या द्वारा महामंत्री के रूप में अहम भूमिका का निर्वहन किया जो अतुलनीय है। वे समाज सेवा में भी श्रेष्ठ योगदान प्रदान करते हैं इसलिए संस्था द्वारा उन्हें कामवन भास्कर की उपाधि से अलंकृत किया गया।
श्री संजय जैन बड़जात्या समाजसेवी संस्था अपनाघर के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जायन्ट्स ग्रुप कामवन के यूनिट डायरेक्टर के साथ साथ जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री, अखिल भारतवर्ष के धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री,जैन गजट सवांददाता के पद पर नियुक्त होते हुए धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here