कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या राजस्थान गौरव सामर्थ्य ग्लोबल अवार्ड से होंगे सम्मानित
सामर्थ्य सेवा संस्थान झालावाड़ द्वारा वर्ष 2025 हेतु सामर्थ्य राजस्थान गौरव अवार्ड से आगामी एक मार्च को झारलापाटन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव ग्लोबल समर्थ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के संस्थापक डॉ रामजी चन्द्रवाल के अनुसार वर्ष 2025 हेतु समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या को राजस्थान गौरव समर्थ ग्लोबल अवार्ड से समान्नित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष पुखराज जैन के अनुसार संजय जैन बड़जात्या सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में अपनी महनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं,श्रेष्ठ संचालन व वक्ता के साथ ही समसामयिक विषयों पर भी अपनी लेखनी का उपयोग समाज हित मे भरपूर करते हैं। जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज,खंडेलवाल,अपनाघर के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने बड़जात्या को बधाई देते हुए कहा कि यह कामवन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। संजय बड़जात्या अपनाघर के क्षेत्रीय अध्यक्ष व जायन्ट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर पद के साथ अनेको धार्मिक संस्थाओं में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदासीन है।ब्रजवानी संस्था के अध्यक्ष दुलीचन्द लोधा व कमल सिंह कमल ने कहा कि बड़जात्या विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं साथ ही बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












