कलशाभिषेक, त्यागीवृतियोका सम्मान व क्षमावाणी पर्व उत्साह पूर्वक मनाया। मुख में राम, बगल में छुरी होगी तो क्षमावणी नहीं होगी———मुनि अनुपम सागर महाराज

0
5
कलशाभिषेक, त्यागीवृतियोका सम्मान व क्षमावाणी पर्व उत्साह पूर्वक मनाया।
मुख में राम, बगल में छुरी होगी तो क्षमावणी नहीं होगी———मुनि अनुपम सागर महाराज
भीलवाड़ा, 11 सितंबर-श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रेम चुनरिया मंडप में सकल दिगंबर जैन समाज का कलशाभिषेक, क्षमावाणी पर्व पर सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुनि अनुपम सागर महाराज ने क्षमावाणी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि आप सभी एकत्रित होकर कषाय, कलुस्ता लेकर चले जाते हो तो क्षमावणी नहीं होगी। एक इंद्री से पांच इंद्री जीव तक क्षमा नहीं किया तो क्षमावणी नहीं होगी। मन में हमेशा मैत्रीभाव, करुणाभाव आना चाहिए।  क्षमा मांगे, क्षमा करें किसी प्रकार की एक दूसरों के प्रति गांठ नहीं रहे तभी ही सच्ची क्षमा होगी। मुख में राम बगल में छूरी होगी तो क्षमावणी नहीं होगी। मुनि श्री ने कहा की क्षमा अंतश में, आंखों में वात्सल्य होना चाहिए।  अपने स्वयं के पात्र शुद्ध करना, प्राणी मात्र के लिए सद्भावना रखें। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम माता-पिता परिवार के सदस्यों से क्षमा याचना करें। घर से कलुस्ता कषाय निकाल देना सच्ची क्षमा होगी। कोमल मन से भीतर में पड़े कचरे को बाहर निकले। छोटी-छोटी बातों को दिल दिमाग में मत रखना। क्षमा औषधि से जुबान को साफ कर देना। यह सच्ची क्षमा है। मुनि अनूपम सागर महाराज ने जन समुदाय के बीच गुरु आचार्य गणाचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज, मुनि निर्मोहसागर महाराज, जन समुदाय, चातुर्मास मैं हुए शिविर के शिविरार्थीयों आदि से अपने मुनिचर्या, व उपदेश में गलत वचन कह दिया हो, किसी का दिल दुखा हो उसके लिए सभी से अपनी ओर से क्षमा याचना की।
सोसाइटी के सचिव राजकुमार चौधरी, वीरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि स्व. श्रीमती मूली बाई, स्व. संपत राय पंड्या की पुण्य स्मृति में पवन कुमार पांडिया परिवार एवं श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी  द्वारा 33 दश उपवास, 26पाच उपवास करने वाले त्यागीवृतियों, का माल्यार्पण कर मोमेंट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले राकेश पाटनी, सोहनलाल गंगवाल, प्रवीण चौधरी, नरेश गोधा, प्रकाश पाटनी, भागचंद पाटनी, टीकम छाबड़ा, रविंद्र जैन,, सुबीर छाबड़ा, नमन जैन को पगड़ी पहनाकर,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुपथ पुस्तिका का विमोचन किया गया पुस्तक के लेखक संपादक अशोक छाबड़ा थे।  में शहर के मंदिरों के पदाधिकारी एवं बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर मुनि ससंघ का पाद पक्षालन व शास्त्र भेंट किये ।लाडली महिला संगठन व ज्ञानमती महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। पाठशाला के बच्चों ने सुंदर धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति दी। पंडित आशुतोष जैन ने सुंदर काव्य पाठ किया। समापन पर ठंडाई पेयजल वितरण किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन श्रीमतीदीप्ति अजमेरा, व पदमचंद काला ने किया। हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।
      प्रकाश पाटनी
           संवाददाता जैन गजट
                     भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here