ज्येष्ठ निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज ससंघ का
दादाबाड़ी नसिया जी कोटा में होगा भव्य मंगल ऐतिहासिक प्रवेश
कोटा | 8 फरवरी आचार्य भगवंत श्री 108 विद्यासागर जी महाऋषिराज के परम शिष्य एवं ज्येष्ठ निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज ससंघ का पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी, कोटा में आज अपराह्न 2 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा। मुनि श्री ससंघ महावीर नगर विस्तार योजना से विहार करते हुए दादाबाड़ी नसिया जी पधारेंगे।चाँदखेड़ी-केथुली के अध्यक्ष एवं पुण्योदय अतिशय क्षेत्र के निदेशक हुकम जैन काका ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार को जानकारी देते हुवे बताया कि मुनि श्री ससंघ की तीन बत्ती सर्किल स्थित ‘मनोज मिष्ठान भंडार’ के यहां भव्य अगवानी की जाएगी। इसके पश्चात् शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें दो बैंड, बग्गी, घोड़ी-कच्ची घोड़ी, बाजा-गाजा, जैन ध्वजा मंगल कलश सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आकर्षण शामिल रहेंगे।
दादाबाड़ी नसिया जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ एवं महामंत्री महेंद्र कासलीवाल ने बताया कि मुनि श्री के मंगल प्रवेश को लेकर समाज में हर्षोल्लास का वातावरण है तथा सभी समाजजन एकजुट होकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।सकल सरावगी समाज दादाबाड़ी के अध्यक्ष पारस सोगानी एवं महामंत्री महेंद्र गोधा ने बताया कि विशाल संघ के स्वागत हेतु पूरे दादाबाड़ी क्षेत्र में 51 स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं।प्रशासनिक मंत्री अर्चना (रानी) दुगेरिया सर्राफ जैन ने जानकारी दी कि जैन ध्वजों के साथ सभी महिला मंडलों की सदस्याएं भव्य मंगल प्रवेश में सहभागी बनेंगी। विभिन्न मंडलों द्वारा प्रवेश की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।उपाध्यक्ष सुमित सेंकी एवं कोषाध्यक्ष मनीष मोहीवाल ने बताया कि मार्ग में अनेक स्थानों पर रंगोली सजाई जा रही है तथा बसंत बिहार से दादाबाड़ी तक 101 स्थानों पर पाद प्रक्षालन एवं आरती की जाएगी।
उपाध्यक्ष धर्मचंद धनोतिया ने बताया कि मुनि श्री के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर दादाबाड़ी नसिया जी में 17 फरवरी को राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की सल्लेखना (समाधि) दिवस, अष्टानिका, सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं दीर्घकालीन प्रवास हेतु निवेदन किया जाएगा।पाठशाला संयोजिकाओं ने बताया कि पाठशाला के बच्चे भी मंगल प्रवेश में सम्मिलित होंगे तथा बाल बैंड का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेगा।
इस अवसर पर श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज एवं समस्त कार्यकारिणी ने समाज बंधुओं से अपील की है कि सभी अपराह्न 1 बजे तक महावीर नगर विस्तार योजना मंदिर पहुंचें, जहां से मुनि श्री ससंघ के साथ तीन बत्ती सर्किल से दादाबाड़ी नसिया जी तक अधिक से अधिक संख्या में विहार में सहभागी बनें।
प्रस्तुति पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा राजस्थान 9414 764980
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












