जोधपुर में संबोधि मेडिटेशन कैंप 5 मई से

0
1

जोधपुर में संबोधि मेडिटेशन कैंप 5 मई से
6 दिन के शिविर में पॉजिटिव, पावरफुल और पीसफुल लाइफ जीने के लिए सिखाए जाएंगे अदभुत प्रयोग
जोधपुर। आत्मज्ञानी, संबोधि साधना के प्रणेता, राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभ जी और राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी के सान्निध्य में 5 से 10 मई 2026 तक संबोधि मेडिटेशन कैंप का विशेष आयोजन जोधपुर, राजस्थान के कायलाना रोड स्थित तपोभूमि तीर्थ स्थली संबोधि धाम में किया जाएगा जिसमें साधकों को 6 दिन तक लगातार आरोग्य लाभ, अंतर मन की शांति और अतींद्रिय शक्ति जागरण के लिए विशेष प्रयोग करवाए जाएंगे एवं लाइफ को पॉजिटिव, पावरफुल और पीसफुल जीने के लिए दिव्य मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर प्रभारी डॉ. शांतिप्रिय सागर जी महाराज साहब के अनुसार ने बताया कि संबोधि धाम में आयोजित हो रहे 6 दिवसीय आवासीय शिविर के अंतर्गत देशभर से भाई बहन जोधपुर पहुंचेंगे। शिविर में प्रतिदिन हेल्थ सत्र, जीने की कला सत्र, जिज्ञासा समाधान सत्र, हैप्पीनेस सत्र और ध्यान व भक्ति योग सत्र होंगे। शिविर में करवाए जाने वाले प्रयोगों से शरीर की अनेक बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, घुटनों के दर्द, कमर दर्द जैसे रोगों से छुटकारा मिलेगा, मन की चंचलता दूर होगी, मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी, स्मरण शक्ति में अभिवृद्धि होगी, कम समय में ज्यादा काम करने की शक्ति प्राप्त होगी, जीवन में संतुलन बढ़ेगा, क्रोध, चिंता, तनाव, अवसाद, घुटन जैसे मानसिक रोगों से छुटकारा मिलेगा, शांति, प्रसन्नता, आनंद जैसे दिव्य गुणों का विकास होगा। अतींद्रिय शक्ति और ईश्वरीय शक्ति से साक्षात्कार करने का सरल अवसर और अनुभव प्राप्त होगा।
व्यवस्था प्रभारी गोपाल जैन ने बताया कि शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के सभी भाई-बहन भाग ले सकेंगे। एकरूपता के लिए श्वेत और सादगीपूर्ण वस्त्र पहनना जरूरी है। शिविर में सम्मिलित होने के लिए 4 मई की शाम तक संबोधि धाम पहुँचना अनिवार्य होगा। शिविर में आवास एवं भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था रहेगी। शिविर शिविरार्थियों के स्वैच्छिक सहयोग से ही सम्पन्न होता है।  शिविर हेतु श्री चन्द्रप्रभ ध्यान निलयम, संबोधि धाम, कायलाना रोड़, जोधपुर-342008 मो. 94148 053333, 70204 25609 पर शीघ्र फोन कर स्वीकृति प्राप्त करें। सीटें सीमित हैं। अपनी टिकट रिजर्वेशन करवा कर और आधार कार्ड का फोटो हमें भेजकर अपना आवास पहले पंजीकृत करवाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here