जितना ज्यादा फेलोशिप दोगे उतने ज्यादा लोग सेवा कार्यों से जुड़ेगे…. वीरा सीमा शील कुमार जैन

0
2

जितना ज्यादा फेलोशिप दोगे उतने ज्यादा लोग सेवा कार्यों से जुड़ेगे…. वीरा सीमा शील कुमार जैन…………… ……………
महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल के 111 वे एपिसोड में खुली चौपाल के तहत 11सदस्यों ने सदस्यता अभियान, नए सेंटर खोलने, युवाओं को जोड़ने तथा वर्चुअल मेंबरशिप मिसरी पर खुल कर चर्चा हुई। इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने बताया कि चौपाल का शुभारंभ सुनीता जम्मार ने प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो से किया। कार्यक्रम का आगाज करते हुए आरती मूंड ने सभी वक्ताओं का स्वागत किया। सुमेरसिंह कर्णावत ने युवाओं को महावीर इंटरनेशनल से जोड़ने पर व्यापक चर्चा की। हैदराबाद की इंटरनेशनल डायरेक्टर सेंटर डेवलपमेंट वीरा सीमा शील कुमार जैन ने मिसरी कांसेप्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि जितनी हम फेलोशिप बढ़ाएंगे उतने ज्यादा लोग सेवा कार्यों से जुड़ेगे। उन्होंने कहा की लोगों को चाय पर बुलाओ और उन्हें एम आई की गतिविधियों की जानकारी दे, इससे उनकी रुचि हमारे कामों में बढ़ेगी और महावीर इंटरनेशनल के केंद्रों के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर राज लक्ष्मी भंडारी, प्रदीप टोंग्या, निर्मल सिंघवी, नीलम लोढ़ा, चंद्रा रांका, इंटरनेशनल डायरेक्टर पर्यावरण रवींद्र जैन, विमला रांका, सुरेश गांधी तथा टोडरमल चोपड़ा , सुनील गांग व महेश मूंड ने अपने रचनात्मक सुझावों ओर विचारों से चौपाल को समृद्ध किया। संचालन आरती मूंड ने किया, आभार सुमेरसिंह कर्णावत ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here