जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान की तीन श्राविकाएं शील्ड द्वारा होंगी सम्मानित

0
1

” जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान की तीन श्राविकाएं शील्ड द्वारा होंगी सम्मानित ”
✍️राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा 9414764980

सहारनपुर (उतरप्रदेश) जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान के अन्तर्गत देश व देशान्तर की 4000 सयोजिकाओं एवं संयोजकों को सम्मिलित किया जा चुका है जो अपने दिग ० जैन मन्दिर जी तथा अतिशय क्षेत्रों आदि में माँ जिनवाणी को सुरक्षित , सज्जित एवं व्यवस्थित कर सातिशय पुण्य का अर्जन कर रहे हैं। इस अभियान में 288 श्री दिग० जैन सिद्ध क्षेत्र, तीर्थ क्षेत्र व अतिशय क्षेत्र तथा 24 प्रदेशों के दिग० जिनालय समाहित हो चुके हैं। वर्ष 2025 में भी 4 39 नई संयोजिका जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान में मनोनीत हुई । वर्ष 20 25 में सबसे अधिक संयोजिकाएं बनाने वाली प्रथम विजेता म० प्र० की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमति संगीता सिंघई जी सिहोरा जबलपुर ने 79 संयोजिका मनोनीत की । द्वितीय विजेता के रूप में म० प्र० दमोह की मुख्य संयोजिका श्रीमति मीना जैन सेठ , पटेरा ने 59 संयोजिका के सम्पर्क सूत्र प्रदान किये तथा तृतीय विजेता म०प्र० छतरपुर की मुख्य संयोजिका श्रीमति शोभा जैन ने 47 संयोजिका बनाकर इस माँ जिनवाणी के सेवा अभियान में अनुपम सहयोग प्रदान किया । सबसे अधिक संयोजिका बनाने वाली तीनों विजेताओं को ” श्रुत पंचमी ” पर्व पर आयोजित ” अखिल भारतीय जिनवाणी सज्जा प्रतियोगिता ” की 15 विजेता बहनों के साथ ही प्रतिवर्ष की भांति “भूषण स्वरूप मुकेश कुमार जैन चैरिटेब ल ट्रस्ट ” मेरठ के सौजन्य से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। वर्ष 2025 में102 संयोजिकाओं के अतुलनीय सहयोग से भी 439 संयोजिका बनाने में सफलता प्राप्त हुई । उन सभी पुण्यात्माओं को भी ” श्रुत संवर्धन” के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा । यदि माँ जिनवाणी के सेवा कार्य में सभी का इसी प्रकार अविस्मरणीय सहयोग प्राप्त होता रहा तो वह दिन दूर नही जब भारतवर्ष एवं विदेश का प्रत्येक दिग ० जिनालय इस जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान में सम्मिलित होगा तथा प्रत्येक जिनालय की माँ जिनवाणी सुरक्षित , सज्जित तथा व्यवस्थित होगी। आप भी माँ जिनवाणी के प्रति सेवा भावना से अभिभूत होकर निम्न मो० न० पर सम्पर्क कर शेष दिग ० जिनालयों व क्षेत्रों की संयोजिका बनकर अथवा बनवाकर सातिशय महान पुण्य का अर्जन कीजिये ।
इसी मंगलमय भावना के साथ
डा० रेणु जैन
संस्थापिका
जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान
सहारनपुर उ० प्र०
मो०न०7060164200

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here