जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा दिनांक 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक प्रेम, तप और पर्यावरण संरक्षण का संगम बनी

0
62

जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा दिनांक 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक
प्रेम, तप और पर्यावरण संरक्षण का संगम बनी
हरित संदेश और आत्मसंयम के संकल्प के साथ आगे बढ़ी जिनधर्म पदयात्रा
आस्था, प्रेम और संयम का विराट संदेश

कोटा। तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी महामुनिराज के पावन सानिध्य में कोटा से जहाजपुर तक आयोजित जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा ने जैन समाज को आस्था, प्रेम, संयम और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। प्रवचन में गुरूदेव ने अपने प्रवचन में कहा कि चातुर्मास के बाद साधुओं का प्रस्थान विहार कहलाता है, किंतु जब श्रावक भी साधना भाव से साथ चलें तो वह पदयात्रा बन जाती है। यह पदयात्रा परमात्मा की पदयात्रा,जिनधर्म प्रभावना यात्रा है।
गुरूदेव ने गीतात्मक शैली में कहा— “मैं जा रहा हूं, जाते-जाते क्या दूं, अपने प्यार को आशीर्वाद के रूप में दूं।” उन्होंने आचार्य वीरसेन के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्यक दृष्टि का प्रमाण मृत्यु के समय नमोकार मंत्र का स्मरण है। कबीर के दोहे “ढाई आखर प्रेम का…” के माध्यम से उन्होंने वात्सल्य और प्रेम को धर्म का मूल बताया। समाज को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का चयन होना चाहिए, चुनाव नहीं।
अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने पारस जैन “पार्श्वमणि” को जानकारी देते हुवे बताया कि पदयात्रा के दौरान धर्मध्वज, रथ और वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रावकों ने गुरूदेव का पाद प्रक्षालन, आरती की तथा पुष्पवर्षा कर जयकारे लगाए। पुण्यर्जक परिवार बग्घी पर सवार रहा। गुरूदेव ने गुरु आस्था परिवार की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए चातुर्मास को ऐतिहासिक बताया। पदयात्रा के मुख्य संयोजक मिथुन मित्तल,सह संयोजक निलेश जैन खटकीडा,अजय जैन मेहरू बनाया थे।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चैयरमेन यतीश जैन खेडावाला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में पौधारोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। यह पहल आध्यात्मिक साधना के साथ प्रकृति के प्रति दायित्व बोध को भी सुदृढ़ करेगी।संयम का संकल्प
महामंत्री नवीनजैन दौराया ने बताया कि गुरुदेव के साथ शामिल सभी पदयात्रियों के लिए रात्रि भोजन निषेध अनिवार्य रहेगा। यह नियम पदयात्रा को तप, संयम और आत्मशुद्धि की साधना से जोड़ता है, जिससे श्रावकों में अनुशासन और आत्मसंयम की भावना प्रबल होगी।
स्वच्छता का संकल्प
मिथुन मित्तल ने बताया कि यात्रा मार्ग में स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुबह की आहार चर्या व श्रावको के भोजन व पदयात्रा निकलने के बाद स्थानो की सफाई व्यवस्था भी की जाएगी किसी भी स्थान को प्रदुषित करते आगे नहीं बढा जाएगा।
यात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम
गुरु आस्था परिवार के महामंत्री नवीन जैन दौराया ने यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार को बताया कि 14 दिसम्बर रिद्धि–सिद्धि नगर से बढ़गांव, 15 से 19 दिसंबर तक विभिन्न पड़ावों से होते हुए यात्रा अतिशय क्षेत्र जहाजपुर पहुँचेगी, जहाँ प्रवेश एवं समापन समारोह होगा।20 दिसंबर को प्रातः 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं यात्रा समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य संयोजक मिथुन मित्तल ने बताया कि पदयात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों हेतु आवश्यक नियम निर्धारित किए गए हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के पदयात्री ही इसमें शामिल हो सकेंगे, यह पदयात्रा जिनधर्म के सिद्धांतों, आत्मसंयम, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों के आरोपण का अनुपम उदाहरण बनकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन,डीवाईएसपी प्रवीण जैन,सकल दि.जैन समाज संरक्षक राजमल पाटौदी, विमल जैन (नांता), अध्यक्ष प्रकाश बज, गुरू आस्था परिवार से विनय शाह, कपिल आगम, नितेश जैन,शेलेन्द्र जैन, त्रिलोक जैन, मिलाप अजमेरा, विकास मजीतिया, अर्पित सराफ, अनिल दौराया, योगेश सिंघम, सौरभ जैन, अजय मेहरू, अजय खटकिडा, लोकेश दमदमा, राजीव पाटनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रस्तुति पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार पत्रकार कोटा राजस्थान 9414764980

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here