जिंदगी बहुत छोटी है धर्म ध्यान से जियो कब अंतिम शाम हो जावे
/जैन संत प्रज्ञान सागर महाराज/बनेठा जिला टोंक
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
9 फरवरी सोमवार 2026
जिला टोंक के ग्राम बनेठा के जैन चैत्यालय में प्रज्ञान सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए बताया
मनुष्य की जिंदगी बहुत ही अनमोल है इसे धर्म के कार्य में लगाकर पुण्य का संचय कर लो यही धर्म तुम्हारे जीवन की लंबी यात्रा करायेगा समय का पल का कोई भरोसा नहीं कब जीव का अंतिम शाम हो जावे
प्रत्येक मनुष्य में एक क्वालिटी होती है बस जरूरत है हम उसे क्वालिटी को पहचाने
संत ने बताया कि अपने जीवन में सुखी रहना है तो किसी से संबंध नहीं बनाना संबंध ही दुख का कारण है
अच्छा काम मन से करने से श्रेष्ठ फल मिलता है वही धर्म की क्रिया तो हम कर रहे हैं वही सच्चे मन से कर ले तो वही श्रेष्ठ फल देने वाला होता है
जैन मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज ने बताया
मनुष्य को अपना कल्याण करना है तो अपने दिमाग का समीचीन प्रयोग करें निश्चय रूप से कल्याण होगा
संत ने यह भी कहा कि मनुष्य अधिकार व मनसे जितना बड़ा ही मुश्किल है उतना तलवार अधिकार से नहीं प्यार और मोहब्बत से उसे जीता जा सकता है
अपार भक्तों ने मुनि के जज कारों के नारे भी लगे
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha

















