झुमरीतिलैया में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया

0
4

झुमरीतिलैया में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।झुमरीतिलैया श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशाल रथ यात्रा के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों का उद्घोष किया गया परम पूज्य जैन संत मुनि श्री108 पुण्यानंद जी मुनिराज,मुनि श्री 108 शुभानंद जी मुनिराज,क्षुल्लक 105 दिब्यानंद जी महाराज के सानिध्य में विशाल रथ यात्रा, बैंड ,नगाड़ा,घोड़ा के साथ जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया जैन समाज की महिलाएं पीला वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ साथ चल रहे थे जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ जैन महिला संगठन डांडिया और भक्ति गीत जैन ध्वज के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे, सुबोध गंगवाल, आनंद अजमेरा अपनी पूरी संगीत म्यूजिशियन पार्टी के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक गीत और उद्घोष से पूरे शहर के वातावरण को धर्म और भक्ति की गंगा में बहा रहे थे नगाड़ा टीम जिसने पूरे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया , डॉक्टर गली जैन मंदिर से ,रथयात्रा पर भगवान महावीर की प्रतिमा को संजय जैन सेठी ने विराजमान किया रथ में सारथी अक्षय अतिवीर जैन गंगवाल,कुबेर सुबोध,आकाश जैन गंगवाल,चंवर ढुराने का सौभाग्य विनीत,दक्ष,पार्थ,पर्व जैन को प्राप्त हुआ।साथ ही बग्गी में बैठने का सौभाग्य सुरेंद्र-सरिता जैन काला को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर उप विकास आयुक्क्त (DDC)रवि जैन और धर्मपत्नी श्री मति ऐश्वर्या जैन इस जुलूस में शामिल होकर इस जुलूस की शोभा बढ़ाया।ओर कहा कि अहिंसा से ही देश मे शांति हो सकती है और सभी देश वासियों को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई दी।
रथ में विराजमान भगवान का आरती उतारी साथ ही रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी,मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने शोभायात्रा में चल रहे सभी लोगों के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था की और उनका स्वागत किया, यह धार्मिक शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज, पानी टंकी रोड होते हुए नया जैन मंदिर पानी टंकी रोड में समाप्त हुई, जहाँ जैन संत मुनि श्री 108 शुभानंद जी ने अपने अमृत प्रवचन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देशवासियों को भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो, सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए तभी पूरे विश्व में अहिंसा और शांति का वातावरण होगा, जैन धर्म विश्व धर्म है, विश्व में सभी लोग सुखी रहे यही कामना करता है ये अहिंसा से ही संभव है।
आज प्रातः 5:00 प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे जैन महिला समाज और विद्यासागर पाठशाला के बच्चे विशेष रूप से शामिल हुवे प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुवे नया जैन मंदिर में समापन हुआ जहाँ 1008 भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक समाज श्रेस्ठी प्रदीप-मीरा जैन छाबड़ा को रजत कलशों से ,सुरेश-नरेंद्र जैन झांझरी,प्रदीप-प्रेम जैन पांड्या, अजय-अलका जैन सेठी,अक्षय-सोना जैन गंगवाल के परिवार को प्राप्त हुआ।बड़े मंदिर में इन्दु जैन सेठी परिवार को ,सुधा सुनील जैन सलानपुर,मनीष जैन गंगवाल,श्री प्रकाश जी जैन गंगवाल, राकेश जैन छाबड़ा,दक्ष जैन पाटोदी को प्रथम अभिषेक ओर शन्तिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संध्या में भब्य आरती सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला गया।इन सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा,प्रसम जैन सेठी, उप मंत्री नरेंद्र जैन झाझंरी सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोसाध्यक्ष, सुनील जैन सेठी, सुशील जैन छाबड़ा , सुरेश जैन झाझंरी, जयकुमार जैन गंगवाल,कार्यक्रम संयोजक प्रसम जैन सेठी,शैलेश जैन छाबड़ा ,अभिषेक जैन गंगवाल,कुणाल जैन ठोल्या,अक्षय जैन सेठी,लोकेश जैन ,विवेक जैन सेठी, रौनक जैन कासलीवाल, अतुल जैन,अंकित जैन,विकाश जैन,ईशान जैन,सभी कार्यक्रम में शामिल हुए जैन युवक समिति, जैन महिला समाज के पदाधिकारी सदस्य, सभी लोगों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया ।साथ ही सारांश -शेली जैन अंचल अधिकारी जयनगर,वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने भी सभी देश वासियों को जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के संयोजक प्रशम जैन सेठी,शैलेश जैन छाबड़ा ने बताया कि
आज रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और महा आरती का कार्यक्रम होगा भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाया जाएगा ।जैन समाज मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने यह जानकारी दी। राजकुमार सेठी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here