झुमरीतिलैया, भगवान महावीर जन्मोत्सव कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज जैन समाज के अंर्तगत जैन महिला समाज के द्वारा शहर के हॉस्पिटल वृद्ध आश्रम होली फैमिली आदि स्थानों में जाकर जरूरतमंद लोगों को मरीजों को दवा फल नया कपड़ा एवं आर्थिक मदद प्रदान किया गया आज जैन मंदिर में विराजमान जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी मुनिराज,मुनि श्री108 शुभानंद जी मुनिराज के सानिध्य में प्रातः बड़े मंदिर जी मे अभिषेक शांतिधारा के पश्चात मुनि श्री 108 शुभानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन धर्म हमेशाजैन धर्म का मूल सिद्धांत जियो और जीने दो को लेकर कार्य करता है जीवन मे हमेशा एक दूसरे का सहयोग ही धर्म को आगे बढ़ाता है और भगवान महावीर के सिद्धांत को चरितार्थ करता है इसी कड़ी में आज जैन समाज के सह मंत्री राज जैन छाबड़ा ओर संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा ने झंडा दिखा कर गाड़ी ओर सभी सामान को रवाना किया इसके बाद सभी कार्यकर्ता कोडरमा के सदर हॉस्पिटल,होलीफेमली हॉस्पिटल के साथ स्थानीय सभी हॉस्पिटल में जाकर जैन महिला समाज के मिले सहयोग से जरूरत मंद को आर्थिक सहायता फल,वस्त्र,होर्लिक्स नया कपड़ा आदि आर्थिक सहयोग भी दिया गया साथ ही होलीफेमली विच्क्षित महिला के जीवन ज्योति आश्रम में सभी जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र और मिठाई,फल आदि देने के पश्चात बृद्ध आश्रम में भी सभी को फल होर्लिक्स मिठाई आदि दिया गया। इन सभी कार्यक्रम में मुकेश जैन अजमेरा,आनंद जैन पांड्या, राजीव जैन छाबड़ा,रूपेश जैन,बिजय जैन,अजय जैन,मंटु जैन,राजेश जैन,विनीत जैन,मुकेश जैन ,सर्वज्ञ जैन,पर्व जैन,आशीष जैन,विकास जैन,ईशान जैन,ऋषभ जैन,लक्ष्य,कुशाग्र जैन आदि शामिल होकर अपने हाथों से सभी मरीजो को सम्मान सहित भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सप्रेम भेंट दिया।कल भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रभातफेरी, अभिषेक,दिन में शोभा यात्रा,संध्या में भब्य कार्यक्रम मुनि श्री के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होंगे।उक्त जानकारी महोत्सव समिति के संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा,प्रसम जैन सेठी ने दी।जैन समाज मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha















