झुमरी तिलैया,जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव

0
3

झुमरी तिलैया,जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आज गुरुवार चैत्र कृष्ण नवमी को बड़े ही भक्ति पूर्वक धूमधाम से दोनों जैन मंदिर में मनाया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्त जनों ने भाग लिया महिलाएं लाल वस्त्र और पुरुष पीले केसरिया परिधान में पूजन में शामिल हुए
जैन समाज के स्टेशन रोड और पानी टंकी रोड दोनों मंदिरों में आदिनाथ भगवान का जन्म तप कल्याण के शुभ अवसर विश्व शांति भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोक पर 48 दीपको के द्वारा भक्तामर का पाठ करते हुए दीप समर्पित किया गया । प्रातः देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के बाद भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर प्रभात फेरी करते हुवे बड़ा मंदिर में पहुँचे जहाँ 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भब्य प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक ओर शांतिधारा अक्षय-सोना जैन गंगवाल के परिवार के द्वारा किया गया ओर पांडुक शिला पर अष्टधातु से निर्मित आदिनाथ भगवान की अतिशय युक्त प्रतिमा का भी प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा राकेश जैन छाबड़ा,,अमित जैन,सरोज जैन पापड़ीवाल ,जय कुमार जैन गंगवाल,बिनोद जैन अजमेरा, संजय जैन गंगवाल, सुशील जैन पांड्या, पारस जैन सेठी,नव निर्वाचित वार्ड पार्षद नवीन-पिंकी जैन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।साथ ही 1008 श्री भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य अजित जैन गंगवाल, संजय-रितेश जैन गंगवाल, परिवार को मिला तत्पश्चात समाज के सभी लोगों ने विश्व कल्याण मंत्र के साथ पूजा अर्चना कर श्री फल प्रभु चरणों मे समर्पित किया। सौभाग्यवती महिलाओं में सोना जैन गंगवाल, ईशा जैन छाबड़ा ने भगवान की फ़ोटो को पालने में रखने का ओर पारखी जैन सेठी,अतिवीर जैन छाबड़ा को प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संगीतमय पूजन पंडित अभिषेक शास्त्री के मुखारविंद से हुआ इस अवसर पर समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, पूर्व मंत्री ललित जैन सेठी, सरोज जैन पापड़ीवाल, नीलम जैन सेठी, महिला संगठन की अध्यक्षा नीलम जैन सेठी,मंत्राणी आशा जैन गंगवाल,आदि अनेक लोग उपस्थित होकर भक्ति भाव पूजन में शामिल हुए जैन धर्म में आदिनाथ भगवान प्रथम तीर्थंकर हैं जिनका जन्म अयोध्या नगरी में चौथी शताब्दी में हुआ था उनके पुत्र भरत के नाम पर ही इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा भगवान ऋषभदेव से ही इस युग में मोक्ष मार्ग प्रशस्त हुआ उनके द्वारा ही सृष्टि में असी मसी कृषि आदि शिक्षाएं देकर मनुष्य को जीवन यापन करने का विधि सिखाया गया आज के दिन ही पूरे भारतवर्ष में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है आज संध्या में भव्य आरती भजन के साथ संध्या में भी भगवान का पालना झुलाया गया। स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री द्वारा श्री आदिनाथ भगवान की जीवनी पर शास्त्र प्रवचन हुआ प्रश्न मंच कर सभी को प्रुस्कृत किया गया। भगवान ऋषभदेव से ही इस युग मे मोक्ष मार्ग प्रशस्त हुवा ।साथ ही उन्होंने ही असि, मसि, कृषि आदि शिक्षाएं देकर मानवता को जीवन यापन करना सिखाया समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झाझंरी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला राज जैन छाबड़ा,प्रदीप जैन छाबड़ा,हनुमान जैन पाटनी,विक्की जैन छाबड़ा,कैलाश जोशीला,कमला देवी जैन पांड्या, बिनोद जैन गंगवाल,राजेश जैन सेठी,हीरामणि जैन सेठी,अनिल जैन कसलिवाल, सुशीला जैन सेठी,सुनील-रानी छाबड़ा,नव निर्वाचित वार्ड पार्षद पिंकी जैन मीडिया प्रभारी नवीन जैन,राज कुमार जैन अजमेरा उपस्थित होकर पुण्यार्जक परिवार एवं भक्तजनों को भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर बधाई शुभकामनाएं दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here