9 अप्रैल 2025 को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का आयोजन पूरे विश्व में एक साथ एक समय पर किया जा रहा है। जैन धर्म का विश्वशांति महामंत्र का यह आयोजन झूमरीतिलैया के श्री दिगम्बर जैन मंदिर के सरस्वतीभवन में सराक केशरी जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में णमोकार मंत्र का पाठ किया जाएगा। प्रातः 8:01 से 9:36 तक अखण्ड यह मंत्र भक्त जन उच्चरित करेंगे। यह आयोजन सार्वजनिक शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो संस्था के द्वारा कराया जा रहा है । दिल्ली में 9 तारीख को इस आयोजन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी शामिल होंगे यह आयोजन 180 देश के लाखों भक्तों की भागीदारी, विश्व भर में 100+ मेगा इवेंट्स, 6000 से अधिक मंदिरों एवं अन्य स्थलों में एकजातीय बंधनों को तोड़कर सभी समुदाय के लोगों को सम्मिलित होगें,और सद्भावना
का संदेश विश्व भर में फैलायेगें। यह आयोजन सकल जैन समाज और जीतो परिवार की विश्व कल्याण की सोच को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। जैन संत मुनि श्री108 विशल्य सागर जी मुनिराज ने कहा कि णमोकार महामंत्र किसी धर्म विशेष का नहीं है। सभी लोग इसका उच्चारण कर अपना आत्म कल्याण कर सकतें हैं, इस मंत्र में सभी अरिहंतों, सभी सिद्धों, सभी आचार्यों, सभी उपाध्यायों एवं समस्त मानव को नमस्कार किया गया है। णमोंकार मंत्र शांति एवं आध्यात्मिक शुद्धता को प्रोत्साहित करता है। णमोंकार महामंत्र का उच्चारण बहुत सरल है। इसे किसी भी समय और किसी भी स्थान पर पढ़ा जा सकता है। यह मंत्र सभी के लिए समान रूप से लाभदायक है। णमोंकार महामंत्र का जाप करने से हमेंआध्यात्मिक शांति, मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनो कामनाओं की पूर्ति होती है। इसलिए हमें प्रतिदिन नवकार महामंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाते के लिए पोस्टर विमोचन की गई, जिसमें दिगंबर जैन समाज के उप मंत्री नरेंद जैन झांझरी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला, जय कुमार जैन, ललित जैन सेठी,सुरेश जैन महिला समाज की त्रिशला जैन गंगवाल, शशि जैन छाबड़ा,मीरा राज जैन छाबड़ा,जैन युवक समिति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से पोस्टर लॉन्च किया !इस अवसर पर कोलकत्ता से पश्चिम बंगाल जीतो के चैयरमेन धर्मेन्द्र जैन चोरड़िया, रांची विंग की वाइस प्रेसीडेंट विनीता जैन सेठी,वार्ड पार्षद पिंकी जैन ,झूमरीतिलैया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष जैन सेठी,राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन अभिषेक जैन,अमित जैन सेठी,मोहित जैन सोगानी ने पूरे भारत से आह्वान किया है कि इस जाप में आप सभी शामिल हो। इससे पुरे जगतप्राणीं के कल्याण हो सकें।कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नविन जैन ने दी
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha