झुमरीतिलैया,जैन समाज बड़े ही धूमधाम के साथ तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्मोत्सव कल्याणक मनाएगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जैन महिला समाज के द्वारा आज स्थानीय गौशाला में गाय के लिए पशु आहार गुड चोकर खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया जैन मंदिर में विराजमान जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी मुनिराज,मुनि श्री108 शुभानंद जी मुनिराज के सानिध्य में जैन समाज भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाएगा आज प्रातः बड़े मंदिर जी मे अभिषेक शांतिधारा के पश्चात मुनि श्री पुन्यानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन धर्म हमेशा जीव रक्षा के कार्य करता है और छोटे से छोटे जीव को जीवन दान देना जैन धर्म का मूल सिद्धांत जियो और जीने दो है इसी के अंतर्गत आज पशुओं को आहार दिया जा रहा है मुनि श्री शुभनन्दी जी मुनिराज ने अपने प्रवचन में सुखी होने के तीन उपाय को बताते हुवे बताया कि लोभ पाप का बाप है जो मनुष्य को गलत काम के लिए ढकेल देता है। मनुष्य को यह लोभ धन का, नाम का, यश का, कोई भी हो सकता है सुखी रहने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है और स्वस्थ रहने के लिए हमें भोजन में क्या लेना, कब लेना और कैसे लेना जानना चाहिए मोह के कारण हम दुखी रहते हैं जिससे अपेक्षा बढती है और अपेक्षा पुरी न हो तो दुःख होता है।छोटे छोटे दृष्टांत देकर पूज्य श्री ने भक्त जनों को धर्म का सार समझाया
जैन महिला समाज के द्वारा स्थानीय गौशाला में गायों को हरा चारा ,गुड़, चोकर तरबूज एवं अपने घरों से रोटी ले जाकर सभी ने अपने हाथों से खिलाया इस गो सेवा में महिला समाज ने तन मन धन से सहयोग किया। कल सभी हॉस्पिटल ओर बृद्ध आश्रम में जरूरत मंद को आर्थिक सहायता फल,वस्त्र,होर्लिक्स नया कपड़ा आदि जैन समाज के द्वारा दिया जाएगा ।जैन समाज मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














