जीवन के 85 वसंत देख चुकी डडूका निवासी जीजी ओर काकी संयुक्त परिवार की प्रबल पक्षधर.

0
119

डडूका निवासी 85वसंत देख चुकी दो बुजुर्ग महिलाए जीजी कमला देवी कोठिया और काकी पुष्पा देवी मेहता अपने परिवार को संयुक्त परिवार के रूप में संजोकर रखना अपने जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों मैसे एक मानती है। कमला देवी के परिवार में 20 सदस्य हैं तो पुष्पा देवी के परिवार में अब 11लोग रह गए है। बहुओं को आधुनिकता के साथ किस तरह फ्रीनेस देते हुए परिवार से जोड़े रखना इस काम में दोनो माहिर हैं। दोनों ने बड़ी मेहनत से अपने अपने परिवार का संवारा है। दो नो मंदिर आते जाते एक दूसरे से मिलकर विचारों का सकारात्मक आदान प्रदान करती है। कमला देवी जैन है तो पुष्पा देवी ब्राह्मण। एक पार्श्वनाथ भगवान की भक्त है तो दूजी महादेव भगवान की। दोनों का ईश्वर, अहिंसा, शांति और भाईचारे में अटूट विश्वास है। 85वर्ष की आयु में भी दोनों स्वस्थ हैं और उनका उत्तम स्वास्थ्य हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here