जनसंत गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे मप्र के राज्य मंत्री लखन पटेल

0
25

जबलपुर। यहां पर अमृतमय पावन वर्षायोग के चलते प्रति दिन दूर दूर से भक्तजन पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन हेतु जबलपुर पहुंच रहे है। इसी श्रृंखला में अग्रवाल कॉलोनी जबलपुर में विराजमान पूज्य गुरुदेव के दर्शन की अभिलाषा लेकर आए मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल का आगमन हुआ। मंत्री जी ने पूज्य गुरुदेव के चरणों का आशीष प्राप्त किया। साथ ही पूज्यश्री से वर्तमान में साधु संतो का विहार, जीवों की सुरक्षा हेतु विशेष चर्चा की गई।
इसी के साथ जैन मिलन समिति अग्रवाल कॉलोनी एवं चातुर्मास सेवा समिति नन्हें मंदिर ने लखन पटेल जी का तिलक माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं पूज्य गुरुदेव की हस्त कमल से लिखी पुस्तक भेंट की।

🙏 रत्नेश जैन,राजेश जैन रागी बकस्वाहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here