जन्म कल्याण की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाव

0
72

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा – इन्द्रो ने आकाश से किया अभिषेक

कामां (मनोज जैन नायक) यूं तो सभी जन्म लेते हैं लेकिन कुछ ही लोगों का जन्म सार्थक होता है यदि जन्म लेना है तो मां विजय मती की तरह लो जिन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष में जैनत्व का मान बढ़ाया और अपने संयम की साधना में अग्रणी रही उक्त उद्गार जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव में व्यक्त किये।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तीसरे दिन बालक शांति कुमार का जन्म कल्याणक उत्सव मनाया गया तो हजारों की संख्या में जैन श्रावकों के साथ अन्य श्रावक भी उमड पड़े वहीं जब विशाल शोभा यात्रा कस्बे में निकाली गई तो गजराज पर इन्द्रो को विराजमान देख संपूर्ण कामां नगर हर्षित नजर आया और स्वागत को खड़ा हो गया। इस अवसर पर खंडेलवाल समाज, अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज,कमल अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापार महासंघ, किराना व्यापार महासंघ, रेडीमेड यूनियन,ब्राह्मण समाज,यादव समाज,गिरधारी खण्डेलवाल, लालचन्द सिंघल,राजू शर्मा,दीपक जांगिड़ सहित अनेको लोगो ने स्वागत सत्कार किया।
जन्म कल्याणक पर पशुपालन में गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम ने कहा कि यह कृषि के साथ-साथ ऋषि प्रधान देश भी है। स्थानीय विधायक नोक्षम चौधरी ने कहा कि जैन समाज स्वावलंबी स्वाभिमानी वह साधन संपन्न समाज है। जिन्होंने इतने बड़े आयोजन का बीड़ा उठाया है मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। यह सब उनकी एकता और बुद्धिमत्ता का प्रमाण है। पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल, रविंद्र जैन सहित अन्य नेताओं का प्रतिष्ठा महोत्सव के पदाधिकारीयो ने अभिनंदन किया।
ऐरावत गजराज पर सौधर्म इंद्र हुए विराजमान जयपुर के हाथी गांव से आए गजराज को ऐरावत गजराज का रूप प्रदान किया गया तो सौधर्म इंद्र रिंकू जैन बड़जात्या अपनी शचि इंद्राणी दीपा के साथ तीर्थंकर बालक शांतिकुमार को गोद मे लेकर पांडुकशीला पहुँचे तो 1008 कलशों से इन्द्रो ने अभिषेक किया।अन्य गजों पर कुबेर इंद्र वैभव जैन रिया जैन रत्नों की वर्षा करते हुए चल रहे थे एवं महायज्ञनायक पारस जैन मीरा जैन बड़जात्या जयपुर भी आरूढ़ हुये।
मुख्य इंद्र सुसज्जित बग्गियों में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य ईशान इंद्र दीपक जैन दीपाली जैन,सानत इंद्र मुकेश चन्द स्नेहलता, माहेन्द्र रवि अंजलि जैन बड़जात्या,महामंडलेश्वर धर्मचन्द अंजना जैन लहसरिया,मण्डलेश्वर सुभाष जैन पुष्पा बिजली वाले गुड़गांव से आई हुई सुसज्जित बग्गियों पर विराजमान होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
पुष्पक विमान से हुई पुष्प वर्षा अख्खड़ बाड़ी विमल कुंड स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरकर संपूर्ण कामां नगर में पुष्प वर्षा की तो लोगों को लगा कि पुष्पक विमान से देवों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही है। प्रथम पुष्प वर्षा मुकेश जैन विशाल जैन परिवार द्वारा की गई। हेलीकॉप्टर के बार-बार आने से लोगों में उत्सुकता नजर आई तो वही बड़ी संख्या में दर्शन भी एकत्रित हो गए।
जैन भजनों पर जमकर थिरके युवा सहारनपुर के अशोक बैंड, मवाना के ताज बेंड,उदयपुर के मिलन बैंड एवं राया की नफीरी के साथ-साथ जयपुर की जैन महिला मंडल के बेंड की स्वर लहरियों ने समा बांध दिया तो वही जैन समाज के युवा जैन भजनों पर जमकर थिरके। संपूर्ण कामां नगर जैन मय हो गया।
इन्द्रो ने स्वयं किया भगवान का अभिषेक जैसे ही बालक शांति कुमार पांडुक शीला पर पहुंचे तो सौधर्म इंद्र के अभिषेक के बाद स्वयं वर्षा के रूप में अभिषेक किये। तो आचार्य ने कहा कि इन्द्रो ने दूसरो के अधिकारों के साथ हनन न करते हुए पहले सौधर्म इंद्र को अभिषेक करने दिए तब स्वयं अभिषेक किये। कार्यक्रम में आसपास की जैन समाजों के साथ-साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here