जनकपुरी में आर्यिका अर्हम श्री माताजी संघ के पावन सानिध्य में मनाया दो तीर्थंकरों का मोक्ष कल्याणक
फागी संवाददाता जयपुर : 18/03/26 जनकपुरी – ज्योतिनगर जैन मंदिर में आर्यिका रत्न १०५ अर्हम श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चेत्र कृष्णा अमावस्या बुधवार को जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर अनंत नाथ भगवान तथा 18 वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का निर्वाणोत्सव निर्वाण काण्ड वाचन कर भक्ति भाव के साथ मोक्ष कल्याणक अर्घ बोलते हुए श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लाडू समर्पित किए गए कार्यक्रम में दोनों तीर्थंकरों का निर्वाण शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर से हुआ था , कार्यक्रम में इससे पूर्व शांतिधारा , पूजन , १०८ जाप्य आदि के बाद संघस्थ आर्यिका संस्कृत श्री माताजी ने देव व गुरु के दर्शन के बारे में समझाते हुए कहा की इनके गुणों को ग्रहण करने के हमारे भाव होने चाहिए ।
इधर मोक्ष कल्याणक के सुअवसर पर आर्यिका अर्हम श्री माताजी ने बताया की विवेकपूर्ण कार्यो से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है, उन्होंने कहा की जब तक राग व मोह जीवन में रहेगा तब तक मोक्ष का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकता है | आर्यिका माताजी के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक की पूर्व संध्या चतुर्दशी पर भक्तामर दीप अर्चना का आयोजन हुआ जिसमे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की सहभागिता रही , मंदिर समिति के अध्यक्ष पदम बिलाला ने बताया की कार्यक्रम बाद आर्यिका संघ ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता















