जयपुर शहर में एस. एफ.एस दिगम्बर जैन मंदिर में राजस्थान जैन सभा के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ भव्य आयोजन
फागी संवाददाता
दिनांक – 15 मार्च
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,एस एफ एस
राजावत फार्म न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर में 15 मार्च को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक विशाल रक्तदान शिविर के साथ आम जनता के लिए ब्लड शुगर और डायबिटीज के साथ नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया, कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश जैन एवं मंत्री सौभाग मल जैन ने बताया की इस शिविर में श्रीमती रुचि सेठी एवं दंत चिकित्सक श्रीमती प्रमिला जैन द्वारा निशुल्क जांच की गई जिसमें कम से कम 160 लोगों ने इसमें फायदा उठाया ,रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें करीब 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया उसमें 40 लोगों का ब्लड लिया गया समिति के महामंत्री सौभाग मल जैन बताया कि कैंप का प्रारंभ प्रातः 9:00 बजे भगवान आदिनाथ के चित्र के सामने समाज के युवा श्रेष्टि श्री कमलेश चंद -श्रीमती सुशीला जी कासलीवाल फागी वाले सुमेर नगर, दीप प्रज्वलन श्रीमान दिनेश जी श्रीमती संजू जी बनेठा परिवार द्वारा किया गया ,कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन,महामंत्री मनीष वेद, श्री विनोद कोटखावदा, रक्तदान शिविर संयोजक श्री राजीव पाटनी, तथा दुर्गापुरा से यश कुमार अजमेरा, मधुबन कॉलोनी से अनिल छाबड़ा, मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कोटलर,प्रचार मंत्री सुरेंद्रपाटनी,कोषाध्यक्ष संतोष अजमेरा,क्षेत्रीय संयोजक मुकेश कासलीवाल, जिनेश जैन स्थानीय संयोजक कुणाल काला, मनोज काला रवि जैन कासलीवाल,सी. ए.रोहित जैन, रजत जैन,संजीव सेठी, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला पाटनी, मंत्री आशा जैन, युवा मंडल अध्यक्ष मनोज काला,मंत्री जिनेंद्र जैन, उपस्थित रहे रक्तदान करने वाले सभी महानुभावों को संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट और जीवन रक्षा हेतु हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














